अनाथ बच्चों को मदद पहुंचाई

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान ने वल्लभनगर तहसील के बाठेरड़ा खुर्द में उन दो अनाथ बच्चों तक मदद पहुंचाई, जो पिछले कुछ समय से अभाव और तनाव की जिन्दगी जी रहे हैं। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बाठेरड़ा खर्द के भाट समाज के दो बच्चों यमुना (11) व गणेश (8) के पिता का निधन हो चुका है, जबकि मां इन्हें भाग्य के भरोसे छोड़ नाते चली गई। ये अनाथ बच्चे बिन रोटी और पढ़ाई के जैसे-तैसे जीवन काट रहे हैं।
संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बच्चों के घर पहुंचकर पर्याप्त मात्रा में राशन, कपड़े व पोषाहार प्रदान किया। केलूपोश घर की छत के वर्षा में टपकने की आशंका के चलते बड़ा त्रिपाल भी डलवाया। उल्लेखनीय है पिता के मरने और मां के नाते जाने के बाद इनका पालन-पोषण कर रही दादी की भी गत दिनों मौत हो गई थी। बच्चों को उनके शिक्षण में भी मदद के लिए आश्वस्त किया गया।

Related posts:

Fino, the digital bank, provides passbook facility to customers in Rajasthan

नारी शक्ति से जल शक्ति’ की नजीर बनेगा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान

कौशल विकास योजना में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ के 85 हजार 54 युवा लाभान्वित

HINDUSTAN ZINC’S ZINC FOOTBALL ACADEMY TALENT MOHAMMED KAIF JOINS TOP ISL CLUB HYDERABAD FC

हिंदुस्तान जिंक को सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021

आठ करोड़ की लागत से बनने वाली टंकी के निर्माण का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक ने मलेशिया में ग्लोबल गैल्वनाइजिंग कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर सस्टेनेबल...

पूर्व न्यायाधीश हिमांशुराय नागौरी का निधन

भोजनशाला में भोजन वितरण

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में दो दिवसीय पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन

दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

जनजाति बाहुल्य अनुसूचित क्षेत्रों का हो सर्वांगीण विकास : राज्यपाल