उदयपुर। साईं तिरुपति विश्वविद्यालय, उमरड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) प्रकोष्ठ एवं वेंकटेश्वर इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना एवं हरित परिसर के निर्माण को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के स्टाफ सदस्य, एनएसएस यूनिट इंचार्ज एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। विशेष रूप से वेंकटेश्वर इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ.खेमचंद गुप्ता, डॉ. भारत पराशर (डीन, रिसर्च विभाग), वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह रावत, एनएसएस यूनिट इंचार्ज डॉ. सुरेश देव एवं डॉ अवंतिका गुप्ता सहित समस्त संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की जानकारी दीपक तेली, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, एनएसएस सेल, साईं तिरुपति विश्वविद्यालय द्वारा दी गई।

