दो दिवसीय फेशियल एस्थेटिक कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल देबारी, एवं ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में फेशियल एस्थेटिक पर दो दिवसीय कांफ्रेंस सम्पन्न हुई। इसमें देश-विदेश से करीब 300 से ज्यादा मुख सर्जन ने हिस्सा लिया। कांफ्रेंस में चेहरे एवं जबड़े की सुंदरता एवं बनावट को सुधारने के लिए विभिन्न पहलुओं एवं नवीनतम तकनीकियों पर विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला।
ऑर्गेनाइजिंग चैयरमेन डॉ. भगवान राय ने बताया कि कांफ्रेंस में करीब 40 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथियों के रूप में आशीष अग्रवाल चैयरमेन पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, डॉ. मनिकानंदन प्रेसिडेंट ए.ओ.एम.एस.आई., डॉ गिरीश राव सेक्रेटरी ए.ओ.एम.एस.आई., डॉ संकल्प मित्तल सेक्रेटरी राजस्थान ए.ओ.एम.एस.आई. के रूप में मौजूद रहे। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि दंत चिकित्सकों को जबड़े को सुधारने की सर्जरी के विभिन्न पहलू एवं तकनीक दिखाई गई। कांफ्रेंस में डॉ. आत्रेय, डॉ. किरण सावंत, डॉ. मोनिका सुराणा, डॉ. अमित पोरवाल कमेटी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेडिकोलीगल एक्सपर्ट के रूप में एडवोकेट डॉ. अरुण मिश्रा मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष डॉ. जिब्रान खान ने कांफ्रेंस का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक कार्यबल विविधता के साथ एलजीबीटीक्यूआईए$ कर्मचारियों में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पं. चतुरलाल की स्मृति में ‘स्मृतियां’ का आयोजन 5 मार्च को

नारायण सेवा संस्थान में निःशुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

जटिल सर्जरी से नवजात को मिला नया जीवन

पिम्स उमरड़ा में एक सप्ताह के भीतर दो बच्चियों की बड़ी व सफल सर्जरी हुई

शिविर में 25 यूनिट रक्तदान

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेण्ट का उद्घाटन कल

लेकसिटी में आएंगे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, शुभम गड़वाल

ओलंपिक्स फेस्टिवल में खेल परिचर्चा का आयोजन

Vedanta Udaipur World Music Festival makes a comeback for its 2022 edition

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय सराड़ा में कक्षा 1 से 5 के लिए प्रवेश शुरू