उदयपुर सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस हुई रवाना, लोको पायलट एवं अधिकारियों का किया स्वागत, हरी झंडी दिखाई

उदयपुर। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर उदयपुर सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3.35 पर रवाना हुई। रेलवे एरिया ऑफिसर अवधेश कुमार, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल, सुदर्शन देव सिंह कारोही, सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देखकर रवाना किया।
ओम पालीवाल ने बताया इस अवसर पर कई प्रबुद्ध उपस्थित रहे ट्रेन में आज प्रथम दिन ही 324 सीटें बुक रही इसमें कुल सीटों की संख्या 520 है तथा तीन दिन बाद इस ट्रेन में वेटिंग है।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि सांसद महोदय मन्नालाल रावत के प्रयासों से उदयपुर सूरत उदयपुर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है। इस ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर में पर्यटकों की आवक बढ़ेगी एवं इससे गुजरात से आने वाले पर्यटकों को सुविधा रहेगी। स्थानीय व्यवसायियों एवं व्यापारियों, कामगार वर्ग, विद्यार्थी सभी के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक रहेगी। इस अवसर पर संदीप बोलिया संतोष मेनारिया अजय सिंह कृष्णावत सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।