केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन का उदयपुर दौरा

पश्चिम-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की ली समीक्षा बैठक
बैकिंग पहुंच बढ़ाकर विकसित भारत संकल्प को करें साकार : वित्त मंत्री

उदयपुर। केंद्रीय वित्त एवं सहकारिता मामलात मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को उदयपुर पहुंचने पर डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशासनिक एवं बैकिंग अधिकारियों ने अगवानी की। वहां से वे पिछोला स्थित होटल लीला पैलेस पहुंची। होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में वित्त मंत्री की अध्यक्षता में पश्चिम-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के चेयरमैन और उनके प्रायोजित बैंकों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने पर चर्चा की गई। बैंकों की पिछले वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना एवं प्रगति की समीक्षा की गई। केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग पहुंच बढ़ाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ देने के लिए बैंक के सभी अधिकारी समन्वय से कार्य करें।

Union Finance Minister Smt. Nirmala Sitharaman addressing the review meeting of Regional Rural Bank (West & Central) at Leela Palace Hotel in Udaipur on Thursday.


बैठक में एम नागराजू, अपर सचिव एमपी तंगीराला सहित नाबार्ड के चेयरमैन के बी शॉ, आरबीआई के कार्यपालक निदेशक जयंत कुमार दास, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी देवदत्त चाँद, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक निधू सक्सेना, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने अपने-अपने बैंकों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही बैंकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में नाबार्ड, सिडबी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ़ इंडिया के नौ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारियों के साथ ही पश्चिम मध्य क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक, मध्यांचल ग्रामीण बैंक, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक के अध्यक्षों ने भाग लेकर अपने-अपने बैंकों की प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्ययोजना से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया।

Related posts:

मुख स्वच्छता दिवस पर दंत चिकित्सक की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

पल्स कैंडी का जायकेदार फ्लेवर अब आया पल्स शॉट्स में !

Bolt by Swiggy Records Unprecedented Growth in Food Delivery in Udaipur

जावर माइंस को एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड में गोल्ड पुरस्कार

चेन्नई से लौटे नेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी का उदयपुर में जोरदार स्वागत

Hindustan Zinc setting up a state-of-the-art ‘field hospital’ in Dariba against second wave of COVID

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राष्ट्रीय कार्यशाला

World Water Day Celebration

उदयपुर की झरना ने पार किया इंग्लिश चैनल

एसबीआई कार्ड एवं आईआरसीटीसी ने रूपे प्लेटफॉर्म पर को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटोरोला एज 50 – सिर्फ़ 25,999* रुपये की कीमत पर उपलब्ध