उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयनशिप 2021 का शुभारंभ

उदयपुर। यूनाइटेड होटेलिएर्स ऑफ उदयपुर सोसायटी के तत्वावधान में उदयपुर में पहलीबार हो रही ऑनलाइन उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयनशिप 2021 का शुभारंभ सोमवार को हुआ। दो महीने चलने वाली इस चैम्पीयनशिप का समापन 14 अगस्त को होगा। चैम्पीयनशिप का स्लोगन   #udaipurfightscorona  है।
सोसायटी के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव, सचिव रूपम सरकार, उपाध्यक्ष आशीष छाबड़ा तथा ट्रेजरार  उज्जवल मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में बेस्ट होम बेकर, बेस्ट होम शेफ- राजस्थानी व्यंजन, बेस्ट होम शेफ – क्षेत्रीय व्यंजन, बेस्ट हेल्थी होम शेफ, बेस्ट जूनीयर होम शेफ एवं बेस्ट इनोवेटिव होम शेफ कैटेगरी रखी गयी है। इस कार्यक्रम को  स्थानीय  व अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियां भी सहयोग कर रही हैं।  इन दो महीनो के दौरान देश-विदेश के ख्यातनाम शेफ तथा फूड इंडस्ट्री के विशेषज्ञों द्वारा  लाइव कुकिंग शोज व वेबीनार का भी आयोजन किया जायेगा।  
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में टुरिज़म, होटलकर्मी एवं व्यवसायी आर्थिक एवं मानसिक हालात से बुरी तरह जूँझ रहे हैं। करोना की दूसरी लहर ने बहुत से होटल कर्मचारियों को लील लिया है।  ऐसे चुनिंदा होटल कर्मचारियों को स्लोगन  #udaipurfightscorona  के माध्यम से चैम्पिीयनशिप में एकत्रित समस्त राशि वितरित की जाएगी।  सोसायटी के समस्त सदस्य मिलकर इन परिवारों के इच्छुक सदस्यों को रोजग़ार के मौके देने में भी पूर्ण मदद करेंगे।  

Related posts:

Bank of Baroda spreads the message of environmental protection with 'Remove Plastic' campaign

सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा कोविड-19 पॉजिटिव

पिम्स उमरड़ा में एक सप्ताह के भीतर दो बच्चियों की बड़ी व सफल सर्जरी हुई

कलाकारों को संबल देने के लिए कश्ती फाउंडेशन बना रहा ‘तैराकी’ फीचर फिल्म

भारत सरकार की स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत संस्थापित सिडबी के स्टैंडअप मित्र पोर्टल पर मंजूर ऋणों ...

आईआईएफएल फाउंडेशन ने ‘सखियों की बाड़ी’ कार्यक्रम को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों का शानदार जश्न मना...

हिन्दुस्तान जिंक युवाओं को अपना कल संवारने के लिए सशक्त बनाकर मनाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

मिशन परिवार विकास श्रेणी के 14 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पिम्स हॉस्पिटल सम्मानित

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में दो दिवसीय पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन

RBL Bank and ICICI Prudential Life Insurance forge Bancassurance Partnership

उन्नत तकनीकों एवं आधुनिक नवाचारों से हिन्दुस्तान जिंक ईएसजी की ओर अग्रसर

विद्यापीठ के चंद्रेश छतलानी का सातवाँ रिकॉर्ड