चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. की चितौड़गढ़ शाखा के 25 वर्ष पूर्ण करने पर शाखा परिसर में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समस्त ग्राहकों का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय शर्मा, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां ने सदस्यों एवं ग्राहकों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही स्थानीय विकास को गति मिल सकती है। बैंक की व्यावसायिक प्रगति, कार्यकुशलता एवं प्रबन्धन पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में निरन्तर प्रगति हेतु शुभकामनाएं दी। 26वें स्थापना दिवस पर बैंक की प्रबन्ध निदेशक डॉ. वन्दना वजीरानी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैंक अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया एवं संचालन मण्डल के निर्देशन में बैंक द्वारा व्यावसायिक चुनौती को स्वीकार करते हुए बैंक निरन्तर विकास पथ पर अग्रसर है। वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का समय है। इस प्रतिस्पर्धा के समय में ग्राहकों को संतुष्ट करते हुए आगे की ओर अग्रसर होना है। ग्राहक की संतुष्टि ही बैंक का प्रमुख ध्येय है। समस्त तकनीकी युक्त सुविधाएं बैंक सदस्यों, ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। महाप्रबन्धक दिनेश खण्डेलवाल ने कहा कि सभी ग्राहक इस शाखा को आदर्श शाखा के रूप में विकसित करने में सहयोग प्रदान करे एवं ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी या असुविधा होने पर बैंक प्रबन्धन से सीधे सम्पर्क कर सकते है। संजय शर्मा, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ. वन्दना वजीरानी सहित निदेशक मण्डल सदस्यों द्वारा विगत 25 वर्षों से कार्यरत प्रबन्धक अजय सिंह राठौड को सराहनीय कार्य के लिए उपरणा ओढ़ाकर स्वागत कर समस्त स्टॉफ का सम्मान किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि आमसभा एवं रजत जयन्ती महोत्सव 23 मई को इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। समारोह में ग्राहक लक्ष्मीनारायण डाड, अशोक न्याती, रतन लाल बोहरा, सुदीप जैन, मुन्ना सिंह, कैलाश माली, शिव काबरा, अनवर मोहम्मद छीपा, कैलाश चन्द्र शर्मा, पारसमल सिंघवी, राकेश जैन, सुरभी अग्रवाल, नन्दलाल सखवाया, योगेष अग्रवाल, पदमा वाधवानी, गोविन्द न्याती, अरविन्द कुमार नाहर, महेश टेलर, अनुज जैन, महेन्द्र कुमार टोंग्या, संजय चेचाणी, कालू लाल सिंघवी, मनोज त्रिपाठी, रामरतन मेनारिया, जोगेन्द्र सिह होड़ा, सत्यनारायण आगाल, मीनु कंवर सोलंकी, कृतिका अग्रवाल आदि उपस्थित थे। शाखा प्रबन्धक मनीष पाराशर ने समस्त ग्राहको का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्टॉफगण ऋण प्रबन्धक यशवन्त सिंह बाफना, अनिरूद्ध मालू, राकेश दशोरा, तरूण छाजेड़, अंकित श्रीवास्तव, अभिषेक टेलर, संजय कुमार शर्मा, मनीषा व्यास, लता शर्मा, मुकेश लढ़ा, गोवर्धन लाल शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सारंगदेवोत आदि उपस्थित थे। ग्राहकगणों द्वारा बैंक की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के बारे में सुझाव दिये एवं बैंक की सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा परिसर में विशेष सजावट की गई।

