यूएसए के एंबेसडर एरिक एम गार्सेटी का दिल्ली प्रस्थान

राजसमंद पाली व उदयपुर के पर्यटन स्थल देख हुए अभिभूत
उदयपुर। यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के एंबेसडर एरिक एम गार्सेटी अपने परिवार व अन्य सदस्यों सहित तीन दिवसीय यात्रा के पश्चात शनिवार की दोपहर उदयपुर से वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर गये। इस यात्रा के दौरान उन्होंने राजसमंद, पाली व उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा किया और यहां की कला, संस्कृति व ऐतिहासिक वैभव को देख अभिभूत हुए। उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों के उचित रखरखाव, पर्यटकों के लिए सुविधा एवं सभी स्थानों की सुंदरता की सराहना की। उन्होंने कुंभलगढ़ दुर्ग में लाइट एण्ड साउण्ड शो का भी लुफ्फ उठाया। प्रस्थान के समय एयरपोर्ट पर पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने राजस्थान पर्यटन विभाग की नोट बुक भेंट की और एंबेसडर गार्सेटी ने भी उन्हें सोविनियर भेंट किया। एंबेसडर एरिक एम गार्सेटी के दल ने उपनिदेशक सक्सेना का आभार जताया।

Related posts:

वीआईएफटी में मुंशी प्रेमचंद के नाटक ‘बड़े भाई साहब’ के मंचन से क्रिएटिव वीक सम्पन्न

श्रीमाली समाज मेवाड का श्रीमाली ओलंपिक आज से, क्रिकेट वल्र्ड कप में देशभर से 12 टीमें मैदान में

एक दिवसीय योगाभ्यास शिविर

डी.पी. ज्वैलर्स उदयपुर ब्रांच में डायमंड ज्वेलरी का नया अंदाज़

एक लाख से अधिक लोगो ने बालविवाह से आज़ादी के लिये ली शपथ

Udaipur Music Film Festivals

Kotak Securities launches Trade Free Pro Plan for equity traders with Pay Later at only 9.75% pa

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज

HDFC Bank opens 100 new branches across India

ICICI Bank introduces use of satellite data to power credit assessment of farmers

20 हजार से अधिक दर्शक बने एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट के गवाह

जिंक स्मेल्टर देबारी एवं जावर ग्रुप ऑफ माइंस द्वारा सखी उत्सव का आयोजन