डॉ. भाणावत को भारतश्री पुरस्कार

उदयपुर । लेकसिटी में करेंसी मैन के नाम से ख्यात डॉ विनय भाणावत को भारतश्री राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Creative from India to the World

पुरस्कार चयन समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अगस्त माह की 11 तारीख को इंदौर (म.प्र.) स्थित होटल मेरियॉट में आयोजित एक समारोह में उन्हें उक्त सम्मान दिया जाएगा।

कौमी एकता और नोटाफिलिस्ट क्षेत्र में अपूर्व योगदान के लिए मुख्य अतिथि एयरमार्शल शशिकर चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल बीएस सिसोदिया डॉ. भाणावत को यह सम्मान प्रदान करेंगे।