‘‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी’’ विषयक वेबीनार का आयोजन

गांधी विचार शपथ कार्यक्रम

बारां, 6 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृृंखला में ‘‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी’’ विषय पर ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया गया। वेबीनार को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव ने कहा कि युवा शक्ति व उर्जा का स्त्रोत है जिसका सही दिशा में उपयोग कर सृजन एवं विकास के सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। वर्तमान में कई युवा स्टार्टअप, मल्टीचेन मार्केट, स्कील डवलपमेंट एवं नवाचार के माध्यम से अपने करियर को नये आयाम प्रदान कर रहे हैं साथ ही समाज व राष्ट्र के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने जिले में सीआईआई द्वारा संचालित मॉडल करियर सेन्टर पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करने की बात कही। गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक कैलाश जैन ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श अतीत नहीं वर्तमान है और वे युवाओं की उर्जा का सकारात्मक उपयोग समाज के विकास में करने की सीख देते थे। सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा ने कहा कि प्रदेश में हाड़ौती क्षेत्र शिक्षा के हब के रूप मेें विख्यात है लेकिन युवा को अपने करियर के लिए योजनाबद्ध तरीके से अनुशासन में रहकर तैयारी करनी चाहिए तभी सफलता संभव है उन्होंने जिले में उर्जा, वाणिज्यिक फसलों के क्षेत्र में भी असीम संभावनाओं की बात कही। इस मौके पर वक्ता सुनील शर्मा, संजय ओझा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। वेबीनार में सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर, पीआरओ विनोद मोलपरिया, डिप्टी सीएमएचओ राजेन्द्र मीणा, डॉ. राजेन्द्र जैन, प्रद्युम्न गौतम, चन्द्रप्रकाश नागर, डॉ. अरर्विंद शर्मा, राकेश नागर आदि प्रतिभागी शामिल थे। 

Related posts:

राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस विशेष : भारतीय जिंक निर्माण उद्योग में परिचालन उत्कृष्टता को आगे बढ़ा रहे, ...

30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी सात दिन के रिमांड ...

पत्रकार लवलीन में सामाजिक आक्रोश की ज्वाला धधकती थी : प्रो. सुदेश बत्रा

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मानों की प्रविष्टियां आमंत्रित

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने एफडीसीआई के साथ द शोकेस के दूसरे एडिशन से उठाया पर्दा

21 बंदूकों की सलामी के साथ रवाना हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सोलर लैम्पों के संग्रह से "सूर्य' की सबसे बड़ा आकृति बनाकर गिनीज बुक ऑफ...

फ्लिपकार्ट ने ग्रामीण महिलाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया

ट्रेंड्स अब प्रतापगढ़ में भी

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए सेनेटाइजर पंखा भेंट

Hindustan Zinc Showcases Vast Metal Portfolio at Auto Conclave in Delhi

सोमनाथ शिवलिंग का भगवान महाकाल से मिलन मंगलवार को