विश्व विरासत सप्ताह का विद्यापीठ में आगाज

उदयपुर : विरासत विकास के लिए अत्यन्त आवष्यक है क्योंकि वह विकास को प्रेरित करती है। ये विचार राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने विद्यापीठ संग्रहालय में क्यूआर कोड उद्घाटित करते हुए मुख्यअतिथि के रूप में कही।
इस अवसर पर विद्यापीठ में साहित्य संस्थान परिसर में पुरातत्व का एक संग्रहालय है, जिसमें पाषाण काल से लेकर मध्य काल तक के सैंकड़ों अवशेष प्रदर्शित हैं, जिसमें प्रस्थर औजार, हडप्पा सभ्यता के अवशेष, आहड़ एवं गणेश्वर संस्कृति के अवशेष प्रदर्षित हैं। इसके अतिरिक्त राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त अवशेष भी प्रदर्षित हैं।
संग्रहालय में धातुप्रगलन के अवशेष, धातु के प्राचीन औजार, तथा जावर के जस्ते की भट्टियों के प्रमाण, मुख्य आकर्षण के केन्द्र हैं।
विरासत सप्ताह के इस मौके पर संस्थान के संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं को क्यूआर कोड के माध्यम से भी देखा जा सकता है। इसी प्रक्रिया में इसे निकट भविष्य में आभासी संग्रहालय का रूप भी दिया जा सकेगा, जिसे घर बैठे संग्रहालय की वस्तुओं को देख सकेगें और उनकी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बी. एल. गुर्जर, कुलाधिपति, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर ने की। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन साहित्य संस्थान के निदेशक प्रो. जीवनसिंह खरकवाल ने प्रस्तुत किया तथा संचालन डॉ. कुलशेखर व्यास ने किया।
कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डा. पारस जैन, संजय शर्मा, डॉ. महेश आमेटा, नारायण पालीवाल, शोयब कुरेषी, संगीता जैन, कमला शर्मा, डा. रवि देवड़ा, पीएच डी शोधार्थी सुपर्णा दे, आनन्द कुमार, संगीता सेनी, पायेल सेन, तरूण पुरी, सोरभ भास्कर, ममता, वर्षा, ताहिरा, राजेश, हनुदीप वत्स, हिमानी सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts:

महाराणा राजसिंह द्वितीय की 279वीं जयन्ती मनाई

Pause, think, act responsibly on digital platforms says Udaipur cops

उदयपुर शहर को हराभरा बनाने में हिन्दुस्तान जिंक का योगदान

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को जगन्नाथ रथयात्रा का आमंत्रण दिया

वीरविनोद ग्रंथ में संगृहीत संस्कृत प्रशस्तियों का भावानुवाद

नारायण सेवा में अमृत महोत्सव

वर्षों बाद पत्र सामने आना षड्यंत्र का हिस्सा : पुनिया

सेवाभावी भंवरलाल पोरवाल का निधन

अरुण मिश्रा हिन्दुस्तान जि़ंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

जंग से बचाव से लेकर सरंक्षण तक - विश्व विरासत दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक का मिशन

‘प्रतिभा’-ऑनलाइन टैलेंट हंट में प्रतिभागी बनने का अंतिम अवसर

Hindustan Zinc celebrates Cyber Security Awareness Month with employees and local communities