हिन्दुस्तान जिंक को खान मंत्रालय द्वारा ‘5 स्टार रेटेड माइंस’का पुरस्कार

रामपुरा आगूचा और कायड़ माइंस को मिली सस्टेनेबल खनन के प्रयासों में टॉप रेटिंग

उदयपुर। देश में सीसा, जस्ता और चांदी की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को केन्द्र सरकार के खान मंत्रालय द्वारा ‘5 स्टार रेटेड माइंस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं खान-कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने नई दिल्ली में खान और खनिजों पर चल रहे पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगूचा और कायड़ माइंस को सस्टेनेबल खनन के प्रयासों में शीर्ष पर रहने पर प्रदान किया गया है।

सस्टेनेबल माइनिंग में नेतृत्व कर रही हिन्दुस्तान जिंक ऐसी पहली खनन कंपनी है जो नेट जीरो 2050 को प्राप्त करने में प्रयासरत् है और ईएसजी पर फोकस कर रही है। हिन्दुस्तान जिंक ने वर्ष 2025 तक हरित की ओर बढ़ने, स्मार्ट, सुरक्षित और सस्टेनेबल कार्य संचालन के लिए एक मिलियन डॉलर का निवेश करने का उच्चतम ईएसजी मानकों को बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने, पानी और उर्जा संरक्षण में मजबूत प्रतिबद्धता के साथ रणनीतिक रोडमैप तैयार किया है।

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने इस उपलब्धि पर कहा कि देश के विकास में योगदान देने और समुदायी के स्थायी भविष्य को देखकर हम कार्य करते हैं।केन्द्र सरकार के खान मंत्रालय द्वारा हिन्दुस्तान जिंक को ‘फाइव स्टार माइंस रेटिंग’का पुरस्कार मिलने पर हमें गर्व है। कदम दर कदम हम हरित की ओर बढ़ रहे हैं जिसका हमारे आसपास के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ और आगूचा माइंस रामपुरा क्लस्टर में आती है जो भीलवाड़ा जिले में स्थित है। दोनों खदानें सस्टेनेबल संचालन, अक्षय सौर उर्जा, पुर्नउपयोग, पुनर्चक्रण पानी और अत्याधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन से अधिकांश उर्जा आवश्यकता को पूरा करने में मॉडल के रूप में कार्य कर रही हैं।

सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर हिन्दुस्तान जिंक के अभिन्न अंग हैं। इनके प्रयासों को विभिन्न अवार्ड्स और पुरस्कार जैसे वर्ल्ड फाइनेंस द्वारा द सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2021 में माइनिंग इंडस्ट्री में मोस्ट सस्टेनेबल कंपनी के रूप में तथा सीओपी-26 बिजनेस लीडर पर्यावरण सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन ने निबटने के लिए किए जा रहे कार्यों में अग्रणी रहने के अवार्ड से नवाजा गया है।

Related posts:

Marwadi University; home to 10,700 students opens admissions for academic year 2022-23

दिव्यांगजनों का 67वां सिलाई प्रशिक्षण बैच सम्पन्न

फील्ड क्लब चुनाव को लेकर घमासान, 18 उम्मीदवार मैदान में

हिंदुस्तान जिंक के इनोवेटिव सौलर प्लांट को सीआईआई का ‘बेस्ट एप्लीकेशन एण्ड यूसेज ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी...

In a first, FICCI & OYO co-create Online Certification Course for the Hospitality Industry in the po...

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उच्च ब्याज दरों के साथ बॉब मानसून धमाका जमा योजना का शुभारंभ

पिम्स हॉस्पिटल में अति दुर्लभ ह्रदय की बीमारी की कार्डियक सर्जरी

मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2020 आयोजित

रोटरी क्लब ऑफ फ्लोरियल मॉरीशस से रोटी क्लब मीरां का फ्लैग एक्चेंज

एनएसएस में झण्डारोहण

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को उच्च शिक्षा के लिए समावेशी नीति की घोषणा

वीरविनोद ग्रंथ में संगृहीत संस्कृत प्रशस्तियों का भावानुवाद