जिंक फुटबाल अकादमी ने अंडर-18 दोस्ताना मुकाबले में एफसी गोवा को हराया

उदयपुर। जिंक फुटबाल अकादमी की टीम ने फातोर्दा के डॉन बॉस्को कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए अंडर-18 दोस्ताना मैच में एफसी गोवा को 3-0 से हरा दिया। दोनों टीमें पहले हाफ के अधिकांश समय तक चढक़र खेलीं। हालांकि, जिंक फुटबाल अकादमी टीम ने पहले हाफ के मध्य में अपने खेल का स्तर उठाया और गोल करते हुए आगे निकल गई। यह गोल बाएं फ्लैंक से विंगर जांगमिंटांग हाओकिप द्वारा बनाए गए शानदार मूव पर हुआ। हाओकिप के पास पर स्ट्राइकर बाबर ने एक आसान गोल किया। दूसरे हाफ का खेल बिल्कुल अलग रहा। मेहमान जिंक फुटबाल टीम शुरुआत से ही हावी दिखी। लगातार अच्छा खेल रही जिंक फुटबाल टीम ने जल्द ही अपनी लीड दोगुनी कर ली। दूसरे गोल के लिए बाबर ने प्रयास किया था लेकिन गेंद गोवा के गोलकीपर से डिफलेक्ट होकर हाओकिप के पास गई और उन्होंने बिना गलती के गेंद को पोस्ट में डाल दिया।
एफसी गोवा की टीम ने मार्जिन कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी लेकिन इसी बीच जिंक फुटबाल अकादमी ने मैच खत्म होने से कुछ समय पहले तीसरा और अंतिम गोल करते हुए अपनी जीत पक्की कर ली। यह गोल मिडफील्डर संदीप मरांडी द्वारा बनाए गए मूव पर हुआ। संदीप मिडफील्ड से गेंद लेकर बॉक्स के पास पहुंचे और गेंद सुभाष डामोर को थमाई। सुभाष ने कट किया और फिर मौका मिलते ही पोस्ट पर निशाना साधा। वह गोलकीपर को छकाने में सफल रहे और इस तरह उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया।
एफसी गोवा (अंडर-18 टीम) के प्रमुख कोच गेविन अराउजो ने कहा कि जिंक फुटबाल अकादमी टीम के खिलाफ खेलना एक शानदार अनुभव रहा। मैं उनके खिलाडिय़ों की गुणवत्ता और पिच पर एक दूसरे से संवाद करने के तरीके से प्रभावित था। उनका उज्जवल भविष्य है। गुड लक।
उदयपुर स्थित हिंदुस्तान जिंक की जिंक फुटबॉल अकादमी के अंडर-18 फुटबालर इस समय गोवा के एक्सपोजर टूर पर हैं। जिंक फुटबॉल राजस्थान में एक फुटबॉल क्रांति की शुरूआत करने के लिए वेदांता हिंदुस्तान जिंक की पहल है। यह उदयपुर, राजस्थान के पास जावर में अपने मूल में प्रौद्योगिकी और डेटा विश्लेषण के साथ अपनी तरह का एक जमीनी (ग्रासरूट) स्तर पर विकास कार्यक्रम है। इसके तहत सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए एक उपकरण के रूप में फुटबाल का उपयोग किया जा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि युवा लडक़े और लड़कियां फुटबाल के माध्यम से खुद को व्यक्त कर सकें।

Related posts:

CGTMSE launches Udaan portal to increase the reach of Credit Guarantee Scheme to eligible entreprene...

NAND GHAR CONFERRED WITH BEST CORPORATE SOCIAL RESPONSIBILITY INITIATIVE BY RAJASTHAN GOVERNMENT

पारस जे. के. हॉस्पिटल उदयपुर की अनोखी पहल

उदयपुर के रास्ते, गलियां, महल बेमिसाल : माधुरी दीक्षित

Himalaya Lip Care brings its flagship initiative “Muskaan” to Madhya Pradesh and Chhattisgarh

जिंक कार्बन उत्सर्जन को जीरो लेवल पर पहुंचाने के लिए अंडर ग्राउंड माइनिंग में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ...

Motorola launches edge 70 in India

THREE ZINC FOOTBALL ACADEMY PLAYERS SELECTED FOR RAJASTHAN SANTOSH TROPHY TEAM

हिन्दुस्तान जिंक ने जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान के साथ आईआईटीएफ 2025 में किया सफल प्रदर्शन

रेडक्लिफ लैब्स ने उदयपुर में सैटेलाइट लैब शुरू की

Tata Motors showcases its state-of-the-art technology, latest range of commercial vehicles and value...

Hindustan Zinc Concludes a High-Impact Showcase at IITF 2025 With Its ‘Zung Ke Khilaaf Zinc’ Awarene...