चणबोरा में बांटे राशन किट

उदयपुर। ‘कोरोना’ महामारी के चलते नारायण सेवा संस्थान की ओर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और बेरोजगार हुए दिहाड़ी श्रमिक परिवारों की सहायतार्थ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरूवार को गिर्वा तहसील के ग्राम चणबोरा में 36 परिवार को राशन सामग्री के किट प्रदान किए गए।
संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल के साथ गांव में राशन सामग्री वितरण के लिए गई टीम में दिलीप सिंह, जया भल्ला, फतेहलाल और विष्णु शामिल थे। अग्रवाल ने काया ग्राम पंचायत के गांवों में अन्य जरूरतमन्दों को भी चिन्हित किया गया हैं, जिन्हें भी राशन किट पहुंचाए जाएंगे।
बाल संरक्षण वेबिनार :

दूसरी ओर संस्थान में बाल अधिकारों पर वेबिनार भी आयोजित किया गया। संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ ने कहा कि बालक किसी परिवार का ही नहीं भारत का भी भविष्य है। उनके व्यवस्थित लालन-पालन और संरक्षण पर ध्यान दिया जाना चाहिए। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा कि बच्चों पर होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण को रोका जाना वर्तमान की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन बातों के मद्देनजर ही आज का दिन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बालकों पर अत्याचार के विरूद्ध समर्पित किया गया।

Related posts:

इकराम कुरैशी सलूंबर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी नियुक्त

‘100 Farmers. 100 Stories’ Photo & Video Story Contest launched by TAFE - Be a #FarmDost

नवरचना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित "खोज विंटर स्कूल-2022" प्रदर्शनी का उद्घाटन

भूपेंद्र कुमार चौबीसा को ज्योतिषाचार्य पंडित स्व. नंदकिशोर शर्मा साहित्य लेखन पत्रकारिता सम्मान

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

फील्ड क्लब चुनाव नतीजे : सेक्रेटरी पर फिर ‘मन-वानी’’, उपाध्यक्ष पर महकी श्रीमाली की बगिया, कोषाध्याक...

49 वें खान सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2025 की पहली एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन संपन्न

सत्य और अहिंसा से ही मानव कल्याण संभवः मुख्यमंत्री

विश्व की 120 जानी मानी हस्तियों के सुर संगम के साथ वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का समापन

डॉ. राजाराम शर्मा मास्टर इन क्लिनिकल रेडियोलॉजी परीक्षा में उत्तीर्ण

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025

माँ-पुत्र दोनों का पहली बार चातुर्मास उदयपुर शहर में