जिंक द्वारा रेला में बाल दिवस पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक एवं स्माईल फाऊंडेशन के सहयोग से स्माइल ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट का संचालन किया जा रहा है। बाल दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय रेला में स्माइल ऑन व्हील्स की स्वास्थ्य टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। डॉ शिवशंकर मीणा ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अभिभावकों के साथ ही समाज को भी जागरूक होने की जरूरत है। अक्टूबर से फरवरी माह तक मौसम में बदलाव होने के कारण सर्दी जुकाम बच्चों के साथ बडों में भी ज्यादा देखने को मिलता है। इस दौरान सर्दी जुकाम वाले मरीज को खांसी अथवा छींक के दौरान रूमाल का प्रयोग करना चाहिए। घर में भी तौलिया का प्रयोग अलग अलग होना चाहिए।

स्माइल फाऊंडेशन के समन्वयक नवनीत श्रीवास्तव ने कहा कि एक स्वस्थ बच्चा स्वस्थ समाज के साथ स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । कार्यक्रम के दौरान 150 बच्चों की स्वास्थ्य जांच तथा 80 बच्चों को दवाएं प्रदान की गयी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू भटनागर, एएनएम मुमताजपंकज कलालबद्रीलाल मीणा, प्रकाशचन्द, वर्षा, कल्पना अमेटाकमलचन्द, सुन्दरफिरोज, अम्बालाल, दुर्गा मेघवाल भी उपस्थित रहे ।

Related posts:

दिव्यांगजन ऑपरेशन शिविर शुरू

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में गुजरात के नवजात जुड़वाँ शिशुओं का सफल उपचार

दृष्टि दोष ही दुःख का कारण : प्रशांत अग्रवाल

प्रधानाचार्य सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन

पत्रकारों के लिए पत्रकारिता पर देश का पहला वेबिनार

जिंक कौशल केंद्रों पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट स्वावलंबन यात्रा की नारायण सेवा ने की अगवानी

गीतांजली डे़न्टल एण्ड़ रिसर्च इंस्ट्टियूट में ओरियनटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Kotak Securities releases Market Outlook for 2026

AIM for Seva एवं आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के अंतर्गत गीतांजली विश्वविद्यालय में भव्य वैदिक-भक्...

HDFC Bank Parivartan To Field Largest Corporate Contingent At Mumbai Marathon 2026 To Support Cancer...