सयाजी इंदौर ने उदयपुर में आयोजित सबसे बड़े ओडीसी इवेन्ट में आतिथ्य सेवा प्रदान की

उदयपुर : सयाजी इंदौर ने हाल ही में झीलों के शहर – उदयपुर में आयोजित एक बेहद भव्य शादी समारोह के लिए अपनी शीर्ष स्तरीय आउटडोर कैटरिंग सेवाएं प्रदान की। इस आयोजन में सयाजी इंदौर के अनुभवी शेफ के साथ-साथ किचन एवं सर्विस दोनों के 150 से अधिक कर्मचारियों की टीम मौजूद थी। इस इवेन्ट में ब्रेकफास्ट, लंच, हाई टी और डिनर सहित सभी भोजन अवधि के दौरान आठ हजार से अधिक मेहमानों को स्वादिष्ट व्यंजन और पेय पदार्थ परोसे गए।

रक्षित शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस – सयाजी होटल्स लिमिटेड ने बताया कि मुझे अपनी टीम के ईमानदार प्रयासों, उत्साह और तेज कार्यशैली पर बहुत गर्व है, और हमारी टीम ने इस इवेन्ट को सफल बनाने में काफी योगदान दिया और हर प्रयास करते हुए, उन्होंने 250 से अधिक वेज डिशेज और 100 से अधिक नाम्न-वेज डिशेज के साथ रिफ्रेशिंग पेय पदार्थ और स्वादिष्ट मिठाइयां पेश की। इंदौर से उदयपुर तक टनों कच्चे माल की डिलीवरी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी, जिसके लिए हमारी टीम ने कभी-कभी अपने सोने की भी परवाह नहीं की।

सयाजी इंदौर अपने मेहमानों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करता है और ऐसी मेहमाननवाजी सुनिश्चित करता है, जहां लक्ज़री और सुकून से भरा माहौल आपका स्वागत करता है। सयाजी इंदौर में पकवानों के बेहतरीन अनुभवों तथा शादियों, सम्मेलनों और अन्य कार्यक्रमों के मौके पर दावत के आयोजनों के लिए खानपान के अद्भुत विकल्प उपलब्ध हैं। 

Related posts:

जीवन तरंग परियोजना के तहत मूक-बधिर छात्रों के लिए डिजिटल साक्षरता पर सत्र का आयोजन

पीआईएमएस में दूरबीन द्वारा किडनी रिमूवल का सफल ऑपरेशन

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक की पहल सराहनीय : मन्नालाल रावत

तृतीय नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट की कमेटियां गठित

एक दिवसीय कैम्पस भर्ती शिविर 13 को

गीतांजली हॉस्पिटल में 4 वर्षीय बच्चे का सफल कॉकलियर इम्प्लांट

बीएसएनएल के नाम से आ रहे फर्जी मैसेज, महाप्रबंधक ने कहा रहें सावधान

पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट : टाइटन व स्पार्टन ने दर्ज की जीत

वेदांता लिमिटेड ने हिंदुस्तान जिंक के सीर्इओ सुनील दुग्गल को वेदांता का अंतरिम सीर्इओ नियुक्‍त किया

युवाशक्ति महाराणा सांगा से प्रेरणा लेकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने बच सकती है : लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

Hindustan Zinc advances Animal Welfare, positively impacting 8.7 lakh animals since 2016

डॉ. देवेंद्र सरीन आईएपी के नॉर्थ जोन वाइस प्रेसिडेंट बने, 25 साल बाद राजस्थान को मिला गौरव