कोरोना के दौरान गर्भवती महिलाओं को बरतनी होगी अधिक सावधानी : डॉ. शीतल कौशिक

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसुती रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतल कौशिक ने गर्भवती महिलाओं व कोरोना के बारे मे बात करते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना से बचाव के लिए पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिये। डॉ. कौशिक ने बताया कि सोश्यल डिस्टेसिंग रखते हुए बार-बार हाथ धोना एवं घर से बाहर नहीं निकलना तो सभी के लिए बहुत जरुरी है लेकिन ऐसी महिलायें जो गर्भवती हैं उन्हें अपने आहार का पूर्णरुप से ध्यान रखना चाहिये क्योंकि इस दौरान हुआ संक्रमण बहुत घातक होता है।
डॉ. कौशिक ने बताया कि इससे बचने के लिए महिलाओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार लेने चाहिये जो कि विटामिन सी से मिलते हंै। बाकी रुटीन में आयरन व कैल्शियम की दवाओं का सेवन उसी प्रकार करना चाहिये जैसे साधारण गर्भवती करती है।  फिर भी यदि महिला को संक्रमण हो जाता है तो उसकी आपतकालीन डीलिवरी करके जान बचाई जाती है। घर में कोई खांसी जुकाम का मरीज हो तो गर्भवतियों को उससे दूर रहना चाहिये। डॉ. कौशिक ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर घबराना नहीं चाहिये, तुरंत अस्पताल पहुंच चिकित्सक को दिखाना चाहिये। इस समय अस्पताल 24 घंटे खुले रहकर जन सेवा के लिए कटिबद्ध हैं। सभी चिकित्सक समाज को कोरोना से बचाने के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं।

Related posts:

गोगुन्दा थाने में युवक की मौत पर थानेदार सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

4 मई को होगा सेंट पॉल्स स्कूल उदयपुर का ग्रैंड एलुमनाई मीट- होम कमिंग 2024

Urine bag operation in PIMS

लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ बस से मायरा की रस्म अदा करने बहन के घर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए पूर्व राजा-महा...

India’s own electric SUV,Nexon EV, is all set to record the ‘Fastest’ K2K drive by an EV Nexon EV ta...

Hindustan Zinc ensures continuity of learning &mock exam preparation for board examinees under Shiks...

रणेशजी में शिक्षा-चिकित्सा, स्वास्थ्य सुधार एवं सहायता शिविर

JK Tyre net profit jumps 24% with higher operating margins

नारायण लिम्ब से भूमि का जीवन हुआ आसान 

एचडीएफसी बैंक ने इंटरनेशनल फ्रॉड अवेयरनेस वीक 2022 मनाया

आदि महोत्सव कोटड़ा: कला के आंगन पर दिखा जनजाति संस्कृति का अनूठा संगम

Hindustan Zinc organizes cattle health camps in Rajasthan under SAMADHAN project