जिंक द्वारा सीसी रोड और पेयजल की सौगात पाकर खुश हुए ग्रामीण

ग्रामीण विकास हेतु जिंक सदैव कटिबद्ध- पंकज कुमार शर्मा

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक चित्तौडगढ के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आसपास के गांवों की आवश्यकता आधारित सुविधाएं मुहैया कराने के उद्धेश्य से सुवानिया पंचायत के भवानी पुरा गांव में सीसी रोड और पेयजल पाईप लाईन कार्य का लोकार्पण डायरेक्टर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर  पंकज कुमार शर्मा ने किया।

 शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक गांवों की आधारभूत सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयासरत है। हमारा प्रयास है कि गांवों की सहभागिता से सकारात्मक परिवर्तन आएं। हम शिक्षा, स्वास्थ्य कृषि पेयजल, आजिविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव कटिबद्ध है।

सडक और पेयजल आपूर्ति को लेकर भवानीपुरा गांववासियों की आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए सीसी रोड और पेयजल पाईप लाइन का निर्माण कार्य गत तीन माह से चल रहा था जिसके अंतर्गत पूरे गांव को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडने वाली पांच सौ मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किया गया। साथ ही गांव में कई वर्षों से पेयजल की समस्या को देखते हुए १२ सौ रनिंग मीटर पेयजल पाईप लाईन प्रत्येक घर तक पेयजल को उपलब्ध कराने के लिए बिछायी गई है जिसके समुचित रखरखाव और प्रबंध संचालन का उत्तरदायित्व ग्रामवासियों ने वहन करने का जिम्मा लिया है। इस मौके पर गांव की उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों ने जिंक द्वारा किये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सीएसआर हेड विशाल अग्रवाल, हेड प्रशासन एवं सुरक्षा ऋषिराज शेखावत, भवानीपुरा गांव के पूर्व सरपंच शंकर जाट, बालुराम जाट, परथु जाट, लक्ष्मण जाट, जोगेन्दरसिंह, शिवसिंह उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया द्वारा पेयजल व्यवस्था के लिए इसी प्रकार की पाईप लाइन का कार्य सुवानिया, सालेरा और मेडीखेडा गांव के लिए भी किया गया है जिससे कि इन गांवों के पांच सौ से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे।

Related posts:

वीआईएफटी के छात्रों ने किया संगम इंडस्ट्री का दौरा

डॉ. तुक्तक भानावत महावीर युवा मंच के अध्यक्ष निर्वाचित

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित घाटा वाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी बनी सशक्तिकरण की मिसाल

गायत्री शक्तिपीठ में विश्वविद्यालय स्तर का युवा उत्कर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल का आगाज

पिम्स हॉस्पिटल में चार वर्षीय बच्चे के मोतियाबिन्द का सफल ऑपरेशन

डॉ. देवेंद्र सरीन आईएपी के नॉर्थ जोन वाइस प्रेसिडेंट बने, 25 साल बाद राजस्थान को मिला गौरव

BOSS Appliances Introduces India's First Hand Blender with a Revolutionary 5-Year Warranty

एआईसीसी के सदस्य दिनेश खोड़निया ने की जनसुनवाई

HDFC Bank, Lulu Exchange partner to boost cross-border payments between India and Middle East

हिंदुस्तान जिंक की 8 माइंस को 34वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह में 24 पुरस्कार

31हजार भोजन पैकेट एवं 450 राशन किट वितरित