निसान ने अपनी ऑल-न्यू, टेक्नोलॉजी से भरपूर और स्टाइलिश एसयूवी की दूसरी झलक जारी की

उदयपुर। निसान इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली कॉम्पैक्ट बी-एसयूवी का दूसरा टीजर पेश किया जो की 2020-21 की पहली छमाही में लॉन्च की जाएगी। निसान अपनी पहली मेड फॉर इंडिया कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वल्र्ड’ के सिद्धांत पर लॉन्च करेगी।

निसान की वैश्विक एसयूवी विरासत और उन्नत तकनीक पर आधारित नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को भविष्य की यात्रा के हिसाब से स्टाइलिश डिजाइन के साथ सुविधा संपन्न प्रीमियम पेशकश के रूप में बनाया गया है जिससे यह गाड़ी सडक़ पर अपनी मजबूत और सक्रिय उपस्थिति दजऱ् कराए। निसान की नई एसयूवी में निसान इंटेलिजेंट मोबिलिटी के एक हिस्से के रूप में बिल्कुल नई तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। यह एसयूवी कंपनी के इस दृष्टिकोण को दर्शाती है कि वाहनों को कैसे संचालित और समाज के साथ एकीकृत किया जाता है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान ग्लोबल एसयूवी डीएनए के लगातार नई खोज करने के स्वभाव और जापानी इंजीनियरिंग की गवाही देती है, जिससे निसान के प्रतिष्ठित मॉडल जैसे कि पैट्रोल, पाथफाइंडर, अर्माडा, एक्स-ट्रेल, जूक, कशकाई और किक्स पर निर्माण हुआ है।

Related posts:

सुरफलाया में सेवा शिविर

ICMM CEO Rohitesh Dhawan Visits Hindustan Zinc, commends its Innovation and ESG Leadership

एमपीयूएटी का 26वां स्थापना दिवस समारोह

पिम्स हॉस्पिटल में बिना टीका, बिना चीरा, बिना टाँका आँखों का सफल ऑपरेशन

विकसित राजस्थान के साथ साकार होगा विकसित भारत का संकल्प

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित

उदयपुर में आईस्टार्ट-आइडियाथॉन का आयोजन 5 को

दो दिवसीय स्पोर्ट्स इंजरी और आर्थ्रोस्कोपी कांफ्रेंस का आयोजन

लक्ष्यराज और राजस्थान पुलिस के संयुक्त प्रयासों से होगा सेवा कार्य

आदि महोत्सव कोटड़ा: कला के आंगन पर दिखा जनजाति संस्कृति का अनूठा संगम

नेक्सस मॉल्स और CRED ने हाथ मिलाया

पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा व स्कूल शिक्षा परिवार उदयपुर के मध्य करार