भारत में किडनी खराब होने का प्रमुख कारण डायबिटीज व हायपरटेंशन: डॉ. बकुल गुप्ता

उदयपुर। विश्व किडनी दिवस पर पारस जे. के. हॉस्पिटल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. बकुल गुप्ता ने बताया कि किडनी खराब होने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) किडनी फेल होने का मेडिकल नाम है। हमारा शरीर मशीन की तरह काम करता है जिसमें हर अंग एक दूसरे से तालमेल बिठाकर काम करता है। किसी तरह की लापरवाही बरतने पर कोई अंग सिस्टम से बाहर चला जाता है जिससे व्यक्ति बीमार महसूस करने लगता है। हर वर्ष 12 मार्च को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है।
डॉ. गुप्ता बताया कि भारत में किडनी खराब होने का प्रमुख कारण डायबिटीज व हायपरटेंशन है। इन्टरनेशनल सोसाइटी ऑफ किडनी डिजीज के अनुसार विश्व में 17 प्रतिशत लोगों को किडनी संबधित रोग है। भारत में एक अनुमान के अनुसार 1 मिलीयन जनसंख्या में 800 लोगों को किडनी रोग है। पूरी दुनिया में 19.5 करोड़ महिलाएं किडनी की समस्या से पीडि़त हैं। भारत में सीकेडी के पीडि़त की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां हर वर्ष 2 लाख लोग इसकी चपेट में आते हैं। इसका प्रमुख कारण दिनचर्या व खानपान है।
उन्होंने बताया कि सीकेडी रोग की पहचान समय पर हो जाने पर गुर्दे को बचाया जा सकता है। सीकेडी के लक्षणों में लगातार उल्टी आना, भूख नहीं लगना, थकान और कमजोरी महसूस होना, पेशाब की मात्रा कम होना, खुजली की समस्या होना, नींद नहीं आना और मांसपेशियों में खिंचाव होना प्रमुख है। किडनी फेल होना (सीकेडी) वास्तव में दुनिया भर में मौत का आठवां बड़ा कारण है।
डॉ. गुप्ता ने बताया की नियमित जांच कराने से इस रोग का शुरूआत में ही पता चल जाता है और दवा से इसे ठीक करना संभव है। यदि समय रहते इसके बारे में पता न चले तो खून को साफ करने के लिए डायलिसिस या किडनी बदलवानी पड़ सकती है जो एक लंबी, खर्चीली और कष्टकारी प्रक्रिया है।

Related posts:

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का शुभारंभ

वैश्विक कलाकारों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन रहा खास

डॉ. अंजना वर्मा बनी मुख्य वक्ता

उदयपुर में आईस्टार्ट-आइडियाथॉन का आयोजन 5 को

Pepsi Unveils Yeh Dil Maange More Campaign

पिम्स कैंपस में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि विश्नोई का छात्रों से संवाद

ओसवाल सभा के चुनाव में प्रकाश कोठारी बने अध्यक्ष, डा. तुक्तक को सर्वाधिक वोट मिले

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास

क्रिसमस उत्सव धूमधाम से मनाया

एमएलपीएल खेल महोत्सव सम्पन्न, प्रबल राॅयल्स बनी विजेता

साई तिरुपति विश्वविध्यालय में सामूहिक वन्दे मातरम गान का आयोजन

पॉवर प्ले, एपीएल 7, एफ़सी वारियर्स, रामा टाइटन्स, 7 चैलेंजर्स जीते