हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ओडा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्माईल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित स्माइल ऑन व्हील्स द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्माइल ऑन व्हील्स के मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवशंकर मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे ’श्वसन तन्त्र संक्रमण, जानकारी ही बचाव’ विषय पर कहा कि बदलते मौसम के साथ श्वसन तन्त्र का संक्रमण आम बात हो गयी है। समय के साथ अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव और सावधानी रखकर बहुत सारी बीमारियों से बचा जा सकता है।
स्माइल फाउंडेशन के समन्वयक नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि श्वसन तन्त्र के संक्रमण से सर्दी जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों के साथ ही टीबी, फेफड़े का कैंसर, फ्लू, निमोनिया जैसी गम्भीर बीमारियों के होने का खतरा ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि ऊपरी श्वसन तन्त्र के संक्रमण को अच्छे तरीके से हाथ धोकर भी रोका जा सकता है। इस दौरान छात्रों को हाथ धुलाई के पांच स्टेप क्रमशः हथेलियों की सफाई, उंगली के बीचो की सफाई, अंगूठे के पास की सफाई, नाखूनों की सफाई और कलाई की सफाई के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों से प्रश्नोत्तरी भी की गयी जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गये। कार्यक्रम के 200 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिंक के समन्वयक बद्रीलाल एवं प्रेमकुमार मीणा विद्यालय के प्रधानाचार्या तरुण शर्मा, इन्द्रा आमेटा, लक्ष्मी पारेख, मुमताज, प्रकाशचन्द्र उपस्थित थे।

Related posts:

गुलाबी दीदियां - स्वदेशी महिला चेंजमेकर्स डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया की मातृ और शिशु मृत्यु दर के खिल...

मोबिल ने ऐक्शन थ्रिलर ‘विक्रम वेधा’ के साथ साझेदारी की

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में गुजरात के नवजात जुड़वाँ शिशुओं का सफल उपचार

सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा 31 से

Hindustan Zinc partners with GreenLine for the deployment of LNG-Powered trucks for logistics

शहर विधायक एवं जिला कलक्टर ने किया आयड़ नदी क्षेत्र का दौरा

108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जेके टायर को 22 प्रतिशत वृद्धि के साथ अब तक का सर्वोच्च राजस्व लाभ में 31 प्रतिशत की वृद्धि

पेसेफिक डेन्टल कॉलेज एवं हॉस्पिटल टॉप 30 में जगह बनाने वाला राजस्थान का एकमात्र कॉलेज

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की भेंट

देश को पानीदार बनाना है तो भूजल के डिस्चार्ज की तुलना में अधिक रिचार्ज करने के प्रबंध करने होंगे

गीतांजली में मनाया 75वां गणतंत्र दिवस