गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैंसर सेंटर द्वारा राजस्थान स्टेट चैप्टर के अंतर्गत 2 कार्यशालाओं का आयोजन

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैंसर सेंटर द्वारा एनुअल कांफ्रेंस ऑफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी राजस्थान स्टेट चैप्टर के अंतर्गत 2 कार्यशालाओं का आयोजन किया गया| कैंसर ट्रीटमेंट की एडवांस्ड ब्रेकीथेरेपी तकनीक कार्यशाला का उद्घाटन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स , AIIMS), दिल्ली से आये हेड ओफ द डिपार्टमेंट डॉ. डी.एन. शर्मा एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स , AIIMS) जोधपुर से डॉ. भारती देवनानी द्वारा किया गया| कांफ्रेंस ओर्गेनईजिंग चेयरमैन डॉ. ए.आर गुप्ता व सेक्टेरी डॉ. रमेश पुरोहित के सानिध्य में लगभग 50 एम.डी रेडिएशन ओंकोलोजिस्ट एवं विद्यार्थियों ने कार्यशाला का भाग लिया जिसमें रेडिएशन थेरेपी की एडवांस्ड ब्रेकीथेरेपी तकनीक को लाइव डेमो दिया गया|

साथ ही एक और कार्यशाला मेडिकल फील्ड में एडवांस्ड रिसर्च मेथेडोलोजी का आयोजन बायोकेमिस्ट्री प्रोफेसर डॉ. आशीष शर्मा व उनकी टीम द्वारा किया गया जिसमें मेडिकल क्षेत्र में शोधपत्र किस तरह से लिखे जाते हैं पर जानकारी दी गयी| इस कार्यशाला का उद्घाटन गीतांजली हॉस्पिटल के सी.ई.ओ. प्रतीम तम्बोली व गीतांजली यूनिवर्सिटी की एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनजिंदर कौर द्वारा किया गया|

07-01- 2023 दो दिवसीय एनुअल कांफ्रेंस ऑफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी राजस्थान स्टेट चैप्टर का पहला दिन है, जिसमें सम्पूर्ण राजस्थान व बाहर से आये हुए लगभग 250 एक्सपर्ट कैंसर स्पेशलिस्ट भाग लेंगे| इसके मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल रहेंगे| इस दो दिवसीय कांफ्रेंस के दौरान लगभग 80 शोधपत्र पढ़े जायेंगे साथ ही एडवांस कैंसर तकनीक पर बाहर से आये डॉक्टर्स व गीतांजली कैंसर सेंटर, उदयपुर के डॉक्टर्स द्वारा कैंसर रोगियों का इलाज किन एडवांस तकनीकों से किया जा सकता है पर चर्चा की जाएगी|

Related posts:

पिम्स द्वारा आयोजित फ्री केम्प में 150 से अधिक बच्चों को मिला परामर्श

31हजार भोजन पैकेट एवं 450 राशन किट वितरित

हिंदुस्तान जिंक को जलवायु परिवर्तन पारदर्शिता के लिए ‘ए‘ स्कोर

49वें खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

नसों की गंभीर बीमारी का सफल उपचार

सिटी पेलेस में गूंजें भगवान श्रीराम के भजन एवं मन्दिरों में होंगे दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

कम्युनिकेशन टुडे की 72वीं वेबिनार आयोजित

एचडीएफसी बैंक फेस्टिव ट्रीट्स 4.0 में मिलेंगे 10,000 से ज्यादा ऑफर्स

इंजी पालीवाल और इंजी पुरोहित सम्मानित

एचडीएफसी बैंक ने भारत में 2 लाख से अधिक नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रक्रियाओं में बारे में...

Hindustan Zinc fights back the Scare of Lumpy Skin Disease through its ‘SAMADHAN’ Project

एचडीएफसी बैंक ने रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया