कोनार्क व यूपी रॉयल्स का फाइनल में प्रवेश

उदयपुर। गोल्ड स्पोट्र्स व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में पैसिफिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान करणपुर में चल रही मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैचों में कोनार्क नाइट राइडर्स ने आरसीडब्लयू काठमांडू को 34 रनों से तथा यूपी रॉयल्स ने वंडर वॉरियर्स को 15 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
  आयोजन सचिव रेणुका भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में कोनार्क नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मंजू के शानदार अर्धशतक 53 रन व नीतू के 20 रनों की मदद से 134 रन  बनाए। काठमांडू की अनन्या ने 2 विकेट लिए। जवाब में काठमांडू  की टीम कोनार्क की कसी हुई गेंदबाजी के सामने निर्धारित 20 ओवरो में 4 विकेट खोकर 100 रन ही बना सकी। निकिता ठाकुर ने सर्वाधिक 23 व समजहान ने 17 रन बनाए। इशान चौधरी व डिंपल शेखावत ने 1-1 विकेट लिया। वूमेन ऑफ द मैच मंजू को राजस्थान महिला टीम की मुख्य चयनकर्ता गंगोत्री चौहान ने पुरस्कृत किया।
दूसरे सेमीफाइनल में यूपी रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 108 रन बनाये। कप्तान फाराह ने नाबाद 46 रन बनाए। इसके अलावा पूजा ने 19 व काजोल ठाकुर ने 13 रनों का योगदान दिया। वंडर वॉरियर्स की मनीषा चौधरी व काजोल जादौन ने 2-2 तथा सोनल कलाल, चार्वी भारद्वाज व प्रिया यादव ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में वंडर वॉरियर्स की टीम फाराह व अंशिका वर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने मात्र 93 रन बनाकर आउट हो गई। मुस्कान सिंह 43 व सोनल कलाल 13 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।  फारहा ने 4 तथा अंशिका वर्मा ने 3 विकेट लिए। वूमेन ऑफ द मैच फाराह को आयोजक सचिव रेणुका भारद्वाज    ने पुरस्कृत किया।
फाइनल रविवार को :
रविवार को फाइनल मैच प्रात: 10 बजे कोणार्क नाइट राइडर्स व यूपी रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच के पश्चात समापन समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप हवाई अड्डा निदेशक नंदिता भट्ट, सीपीएस स्कूल की प्रबंधक अलका शर्मा तथा नारायण सेवा संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल होंगी।

Related posts:

निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए बाराबंकी रवाना हुआ चिकित्सकों का दल

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर ने राजस्थान पर्यटन के साथ किय...

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना से जुडे़ 1.4 लाख किसानों ने विभिन्न कृषि स्त्रोतों से 192 करोड़ स...

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी, अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का...

देश में सबको वैक्सीन और सबको शिक्षा का लक्ष्य हासिल करके रहेंगे : मेहता

प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास का उत्सव

रक्तदान शिविर में 25 यूनिट ब्लड संग्रहित

छात्रावास निर्माण में विशाल आर्थिक सहयोग

श्रीमाली ब्राह्मण समाज का मेवाड़ मंथन, सामाजिक प्रथाओं को सीमित खर्च ने करने पर निर्णय, प्री वेडिंग ...

महिलाओं को वस्त्र वितरण

फ़ाइबर निर्मित दो विशाल हाथियों का अनावरण 

कागज के कतरनों से कलात्मक अभिव्यक्ति