सैयदना साहब की मोहर्रम में दस वाअज़ का यूट्यूब पर पहली बार लाइव प्रसारण

उदयपुर। इस्लाम के नये साल की शुरूआत में मोहर्रम महीने के पहले दस दिन दाउदी बोहरा समाज इमाम हुसैन की कर्बला में हुई शहादत को याद करते हैं। हर साल मोहर्रम में सैयदना साहब मस्जिद में हज़ारों लोगों की उपस्थिति में वाअज़ फरमाते हैं। इस साल महामारी के कारण, दाऊदी बोहरा समाज के 54 वे दाई, सैयदना ताहेर फखरुद्दीन केलिफोर्निया में अपने निवास स्थान पर मोहर्रम की वाअज़ फरमाएंगे जिसे यूट्यूब www.FatemiDawat.com चैनल पर पूरे दस दिन तक लाइव प्रसारण करने का समाज के इतिहास में पहली बार प्रबंध किया गया है। बोहरा समाजजनों को मोहर्रम विषई और अन्य जानकारी देने +91-786-786-5354 पर एक वॉट्सएप हॉटलाइन भी स्थापित की गई है।
उल्लेखनीय है कि सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन, जिनका सन 2014 में स्वर्गवास हुआ के मार्गदर्शन में दाऊदी बोहरा समाज अपने दीनी और दुन्यवी मामलों में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता आया है। सैयदना बुरहानुद्दीन वाअज़ का टेलीफोन तथा सैटेलाइट के ज़रिए समाजजनों के लाभार्थ प्रसारण करने की सूचना देते थे। सैयदना फखरुद्दीन आज उसी राह पर अमल कर रहे हैं।

Related posts:

जो अपने पास है, वही श्रेष्ठ : प्रशान्त अग्रवाल

यात्रा करते समय बरते सावधानी नहीं तो हो सकते है कोरोना के षिकार

उदयपुर में नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल-2025 का आगाज

सदियों तक धरती तपस्या करती है तब जन्म लेते हैं महापुरुष : मुनि सुरेशकुमार

बाल संरक्षण संकल्प यात्रा का उदयपुर में शुभारम्भ

धोलीबावड़ी में चना—मुंगफली दुकानदार द्वारा किये अवैध अतिक्रमण को हटाया

7 शहरों में 502 राशन किट वितरित

स्मार्ट विलेज इनिशिएटिव में मदार गाँव है सर्वश्रेष्ठ : राज्यपाल

डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया ‘वोटरी’ का शुभारम्भ

सिलीगुड़ी में नारायण कृत्रिम अंग माप शिविर

डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला

गिर्वा और गोगुन्दा के दिव्यांगजन हुए लाभान्वित