39 गांवों में पहुँचा पोषाहार

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान एवं जिला प्रशासन, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही कुपोषण निवारण मुहिम के तहत विगत दो दिन में आदिवासी व दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में पौष्टिक आहार वितरण के 39 कैम्प सम्पन्न हुए। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में संस्थान द्वारा हर 15 दिन में पोषाहार वितरण के कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं  जिसके तहत खेरवाड़ा, सलूम्बर, सराड़ा, फलासिया, लसाडिया, झाड़ोल, ऋषभदेव,गोगुन्दा ,कोटड़ा और गिर्वा पंचायत समिति के 39 ग्रामीण अंचल में शिविर आयोजित किये। जिसमें लगभग 1000 कुपोषित जनों एवं परिजनों को पोषाहार किट वितरित किए। 8 दिसंबर 2019 से आरंभ हुये ‘कुपोषण से जंग-पौष्टिक आहार के संग’ अभियान के तहत संस्थान द्वारा लगभग 9000 से अधिक  मल्टीविटामिन युक्त आहार किट वितरित किए जा चुके है।

Related posts:

साध्वीश्री डॉ परमप्रभा, विनीत प्रभा, श्रेयस प्रभा एवं प्रेक्षा प्रभा आदि ठाणा 4 का चातुर्मास हेतु मं...

ZINC FOOTBALL WILL PLAY A CRUCIAL ROLE IN THE DEVELOPMENT OF THE INDIAN NATIONAL TEAM”, SAYS AIFF PR...

पेसिफिक क्रिकेट टूर्नामेन्ट 2023 सम्पन्न

टेक्नो मोबाइल है मास मार्केट हीरो : अरिजीत तालापात्रा

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवास के राजोदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

हीरो मोटोकॉर्प ने न्यू एनरिच्ड एचएफ डीलक्स सीरीज का अनावरण किया

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पूर्व मेवाड़ राज परिवार ने किये  भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन

जेके टायर का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 249 करोड़ रुपये हुआ

श्रीजी प्रभु को आरोगाया सवा लाख आम का भोग

संगमानंद को मोहन आलोक साहित्य सम्मान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उदयपुर में

Ramalaya Experience Centre Inaugurated at Udaipur Airport