महिला दिवस पर 50 से अधिक प्रतिभाशाली महिलाएं सम्मानित

उदयपुर। ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ ने नए दृष्टिकोण के रूप में महिला दिवस कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता अर्णव ने 100 से अधिक महिलाओं को ‘योग नहीं प्रयोग के द्वारा जीवन में कैसे लाए बदलाव’ विषय पर योग और मेडिटेशन द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने की थेरेपी बताई।
इस अवसर पर ओसवाल सभा अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने 50 से अधिक प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मान करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष किरण पोखरना ने शिवरात्रि और महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा शिव और शक्ति एक दूसरे के पूरक है। शिवा सृष्टि के रचनाकार हैं वैसे ही स्त्री भी सृष्टि की रचनाकार है। नारी मां है, बहन है, पत्नी है। नारी ही शक्ति है। मुख्य अतिथि रश्मि पगारिया बताया कि जीवन में महिलाओं को अच्छे कार्य करते हुए निरंतर आगे बढ़ता रहना चाहिए। स्नेलता मोगरा ने नारी शक्ति पर विचार व्यक्त किये। सचिव वन्दना बाबेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आनंदीलाल बंबोरिया, फतेहसिंह मेहता कुंदन भटेवरा, साधना मेहता, अनीता गांधी, पिस्ता हड़प्पावत, ममता बंबोरिया, शिल्पा पोखरना, स्नेहलता कंठालिया, चंद्रप्रभा नागोरी, अनीता भाणावत सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।

Related posts:

परीक्षाओं के दबाव में जीवन को खोना हमारी सामाजिक विफलता : राजनाथ सिंह

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वर्टिगो क्लिनिक की हुई शुरुआत

होली मिलन धूमधाम से मनाया

जीएनएम तृतीय वर्ष एवं बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह 

सिटी पेलेस में गूंजें भगवान श्रीराम के भजन एवं मन्दिरों में होंगे दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

रॉकवुड ब्लेजिंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप टी-20 का भव्य उद्घाटन

पिम्स में कम समय में जन्मे बच्चे का सफल उपचार

एल.बी. शास्त्री अरावली टाइटंस की 3 विकेट से रोमांचक जीत

Asian Food Pop Up at Mementos by ITC HotelsEkaaya Udaipur, a hit among patrons over the weekend!

नारायण सेवा का 39वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 25-26 को

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत् मूक-बधिर छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा सत्र आयोजित

नवाचार पहलों के साथ हिंदुस्तान जिंक सस्टेनेबिलिटी की ओर निरन्तर अग्रसर