निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 800 मरीजों का उपचार

उदयपुर। अणुव्रत समिति, उदयपुर सेवा समिति तथा तुलसी साधना शिखर के संयुक्त तत्वावधान में डागलिया परिवार के सौजन्य से समीपवर्ती कोशीवाड़ा गांव स्थित विद्यालय में में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें 800 मरीजों की जांचकर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
मुख्य संयोजक गणेश डागलिया ने बताया कि शिविर में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लाखन पोसवाल, फिजिशयन डॉ. डी. पी. सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. असीत मित्तल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल भार्गव, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग तलेसरा, शल्य चिकित्सक डॉ. दीपक सेठी व डॉ. अंजली सेठी, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. भानुप्रकाश वर्मा व दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुष्का झोटा व डॉ. ध्रुव वाणावत ने मरीजों का उपचार किया। शिविर के समापन पर गणेश डागलिया व हितेन्द्र डागलिया ने चिकित्सकों का शॉल, उपरना व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।
कार्यक्रम में अणुव्रत समिति अध्यक्ष आलोक पगारिया, उदयपुर सेवा समिति के अध्यक्ष अरविन्द चित्तौड़ा, प्राचार्य मीठालाल मेघवाल कोशीवाड़ा सरपंच हेमराज मेघवाल ने अपने विचार रखे। संचालन अणुव्रत समिति के मंत्री राजेन्द्र सेन ने जबकि आभार तुलसी साधना शिखर के नवीन चोरडिया ने ज्ञापित किया।

Related posts:

फ्रांसीसी युवती से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने कहा मेरे साथ हनी ट्रैप हुआ

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी, अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का...

नेक्सस सेलिब्रेशन ने उदयपुर में लांच किया ‘नेक्सस वन’ मोबाइल ऐप

नेक्सस सेलिब्रेशन में लॉन्च हुआ ‘वेलोसिटी’

महाराणा फतहसिंह की 175वीं जयन्ती

Hindustan Zinc awarded at the 5th TIOL Taxation Awards 2024 for Outstanding Tax Transparency

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण

उदयपुर में सोमनाथ शिवलिंग का भगवान महाकाल से होगा मिलन

‘फूड हेरिटेज ऑफ राजस्थान‘ पुस्तक का विमोचन

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

युवा संसद की नेता प्रतिपक्ष हिमानी श्रीमाली का उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत, बालिकाओं पर अत्याचार क...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले को दी सौगात