निशुल्क दंत परामर्श एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देबारी मंडल एवं जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ग्राम पंचायत बिछड़ी में निशुल्क दंत परामर्श एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 200 गांववासियों एवं स्कूल विद्यार्थियों का दंत परीक्षण कर संबंधित इलाज किया गया। शिविर के मुख्य आयोजनकर्ता के रूप में बिछड़ी ग्राम पंचायत के उपसरपंच लोकेश पालीवाल एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछड़ी की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता बोरीवाल मौजूद रहे। दंत चिकित्सकों की टीम में विभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश असावा, डॉ. सुरेश दशोरा, महेश पालीवाल एवं उनकी टीम मौजूद रही। शिविर के अंत में डॉ कैलाश असावा ने स्कूल के विद्यार्थियों को मुख स्वच्छता के बारे में जानकारी दी एवं नियमित दंत परीक्षण की जरूरत से अवगत कराया।

Related posts:

जिंक फुटबॉल अकादमी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया अपना कौशल, 10 खिलाडी राष्ट्रीय ट्रायल के लिए चुने गए

अंतिम दिन 52 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 59 नामांकन

30 वाॅं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह सम्पन्न

अरावली में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा प्रहार

जेके टायर का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 249 करोड़ रुपये हुआ

सांसद डॉ रावत ने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर की 19,588 वर्गमीटर भूमि को 99 वर्ष की लीज पर देने का...

कम्युनिकेशन टुडे की 69वीं वेबिनार  आयोजित

कलक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

Udaipur JAR Initiative - Masks and Sanitizers distributed to JAR Members

वेदांता की हिंदुस्तान जिंक विश्व स्तर पर चांदी की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी बनी

Show-Stopping Forevermark Diamond Jewellery Shines in Hollywood

देश की दूसरी महिला रेस्क्यू टीम का गौरव भी हिन्दुस्तान जिंक को