एचडीएफसी बैंक 25 साल पूरे होने पर 25 लाख पेड़ लगाएगा

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक 25 साल पूरे होने के पर देश में 25 लाख पेड़ लगाएगा और 2500 सरकारी स्कूलों के क्लासरूम्स डिजिटाईज़ करेगा। यह कार्यक्रम ‘परिवर्तन’ के तहत किया जाएगा जो दो सालों में पूरा होगा। परिवर्तन में पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासन के क्षेत्रों में काम किया जाता है।
मुंबई में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मुनिसिपल स्कूल में आयोजित एक समारोह में आदित्य पुरी, एमडी, एचडीएफसी बैंक ने 25 लाख पौधों में से प्रथम अमरूद का पौधा लगाया। श्री पुरी ने स्कूल में एक डिजिटल क्लासरूम का उद्घाटन भी किया। यह स्कूल बैंक द्वारा मुंबई में चुने गए 150 स्कूलों में से एक है। श्री पुरी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण एवं स्मार्ट क्लासरूम्स का कोई विकल्प नहीं। यदि हम अपने देश को दुनिया का एक प्रबल देश बनाना चाहते हैं, तो ये दोनों अत्यधिक आवश्यक हैं। हमने अपने अस्तित्व के 25 साल पूरे कर लिए हैं इसलिए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम समाज को वापस देने के लिए अपना प्रयास करे । हमारी ओर से अपने देश को दिया गया यह छोटा सा योगदान है। एचडीएफसी बैंक की ग्रुप हेड, सीएसआर, मिस आशिमा भट्ट ने कहा कि डिजिटल क्लासरूम्स से न केवल लर्निंग रोचक व इंटरैक्टिव बनती है बल्कि इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिलती है। 2022 तक हम कार्बन उत्सर्जन में 10 प्रतिशत की कटौती करने के लिए समर्पित हैं।

Related posts:

मुनि 108 श्री आर्षकीर्तिजी महाराज ने दिव्यांगों को दिया आशीर्वाद

जीवन तरंग परियोजना के तहत मूक-बधिर छात्रों के लिए डिजिटल साक्षरता पर सत्र का आयोजन

कलक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

Nexus Celebration Mall announces ‘The Gloss Box’, a curated Beauty and Wellness offering for patrons

सम्य समाज के लिए स्त्री सम्मान ज़रूरी

सिटी पैलेस में होलिका दीपन महोत्सव 6 मार्च को

Mr. Abheek Barua, Chief Economist HDFC Bank, Commented on the monetary policy

कलक्टर ने किया सेटेलाइट अस्पताल हिरण मगरी का निरीक्षण

एचडीएफसी बैंक का लाभ 26.8 प्रतिशत बढा

राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम

जयपुर में राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने किया मोबाइल वेटरनरी इकाइयों का लोकार्पण

स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का शुभारंभ रविवार को