डॉ. सारंगदेवोत सम्प्रति संस्थान के अध्यक्ष बने

उदयपुर (Udaipur)। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत (Pro. Shiv Singh Sarangdevot) सम्प्रति संस्थान (Samprati Sansthan) के अध्यक्ष (President) बनाये गये। संस्थान के प्रवक्ता सदस्य डॉ. शूरवीरसिंह भाणावत (Dr. Shoorveer Singh Bhanawat) ने बताया कि अब तक अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे लोककलाविज्ञ डॉ. महेन्द्र भानावत (Dr. Mahendra Bhanawat) ने भविष्य में अध्यक्ष पद पर बने रहने की अनिच्छा व्यक्त की तदनुसार सर्वसम्मति से डॉ. सारंगदेवोत को अध्यक्ष पदासीन किया गया। सचिव (Secretary) डॉ. तुक्तक भानावत (Dr. Tuktak Bhanawat) पुन: इस पद पर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर संस्थापक डॉ. महेन्द्र भानावत ने बताया कि सन् 1993 से कार्यरत इस संस्थान ने साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और कला के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त विद्वानों का सान्निध्य लेकर विभिन्न संगोष्ठियां, व्याख्यानमालाएं तथा कविसम्मेलन आदि आयोजित किये हैं। प्रान्त की राजस्थान साहित्य अकादमी तथा राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सहयोग से ग्राम्यांचलों तक सम्प्रति संस्थान ने साहित्यिक चेतना जगाई।
सचिव डॉ. तुक्तक भानावत ने उम्मीद जताई कि डॉ. सारंगदेवोतजी के आने से सम्प्रति संस्थान के कार्यक्रमों को और अधिक गति-प्रगति एवं विस्तार मिलेगा।

Related posts:

फ्लिपकार्ट  की द बिग बिलियन डेज़ सेल से अपने स्मार्टफोन पर डिस्काउंट की घोषणा

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने अपनी ब्‍लैक फ्राइडे सेल की घोषणा की

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल समर कैम्प का समापन

कैनन इंडिया ने उदयपुर में बिजनेस इमेजिंग सॉल्यूशंस (बीआईएस) लाउंज लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ने राहडा फाउंडेशन के गोकाष्ठ अभियान को सराहा, कहा-पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल महत्वपूर्...

IVAS Modular Kitchens Expands its Presence to Udaipur

दिव्यांगजन स्वावलम्बन यात्रा का किया स्वागत

राजभाषा हिंदी कार्यशाला सम्पन्न

Jaguar Land Rover announces their annual Holiday Service Camp, exclusively for its customers

HDFC Bank Parivartan announces setting-up of smart classrooms in 400 Govt schools across Rajasthan

HDFC Bank Parivartan Announces StartUp Grants for 30 Incubators

झारखंड और महाराष्ट्र में नारायण सेवा का सेवा शिविर