राजभाषा हिंदी कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्रीय केन्द्र, उदयपुर में बुधवार को वैज्ञानिक, प्रशासनिक व तकनीकी अनुभाग के सदस्यों के लिये आयोजित राजभाषा हिंदी कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यालय प्रमुख डॉ. शांतनु मित्रा ने कहा कि राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के वार्षिक कार्यकम 2024-25 में दिए गए बिंदुओं के अनुपालन में प्रशासनिक अनुभाग के साथ-साथ वैज्ञानिक अनुभाग के सदस्य भी अपना कार्यालयीन कार्य हिंदी भाषा में करें तभी निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सकती है। अतिथि एवं वक्ता विजयसिंह चौहान ने प्रतिभागियों को कार्यशाला में वाक्य विन्यास, शुद्धिकरण तथा टिप्पणी लेखन, प्रारूपण एवं पत्र लेखन के बारे में बताकर प्रतिभागियों से अभ्यास कराया तथा साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया। संचालन कनिष्ठ अनुवादक अजय चौधरी ने किया।

Related posts:

खत्म हुआ इंतजार, नेहरू गार्डन के नए रूप का हुआ दीदार

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

विश्व जल दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित

Nexus Celebrations hosts Late Night Shopping during Diwali

हिंदी साहित्य-सिनेमा-समाज तथा अन्य माध्यम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

HDFC Bank crosses milestone 200 branches in Rajasthan

योग केवल आंतरिक पूर्णता ही नहीं अपितु पंच तत्वों के संतुलन की क्रिया भी :  प्रो. सारंगदेवोत

जिंक कौशल केंद्रों पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

Eva Women's Hospital, Dr. Dipak Limbachiya, has achieved a significant academic milestone

हिन्दुस्तान जिंक का इकोजेन 75 प्रतिशत कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ ग्रीन मेटल में अग्रणी

प्रतिष्ठित 29वें भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान जिंक को 6 पुरस्कार

जेसीबी इंडिया ने तीन नए एक्सकेवेटर लॉन्च किए