हम सबकी कहानी एक जैसी ही है : दुलाराम सहारण

उदयपुर। तारा संस्थान द्वारा संचालित श्रीमती कृष्णा शर्मा आनन्द वृद्धाश्रम में संस्थान के 12 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने कहा कि हम जब दूसरों की कहानियां सुनते हैं तो यही लगता है कि हम सबकी कहानी एक जैसी ही है। आज वद्धाश्रम होना एक सामाजिक कुरीति जरूर है लेकिन यह एक सामाजिक स्कूल भी है। मैं आज अपने भविष्य के घर में आया हूँ। हर व्यक्ति चाहता है कि मैं अधिक से अधिक कमाऊँ और अधिक से अधिक जीऊँ। आज हमारे समाज का स्वरूप था वो टूटा जरूर है, लेकिन हम सबके दु:ख सुख अलग-अलग है। जीवन की सफलता-असफलता के मायने है कि कौन कितना सुख पाता है और कौन कितना दु:ख पाता है।
मैं एक गाँव की पृष्ठभूमि से आया हूँ और आज राजस्थान साहित्य अकादमी के सर्वोच्च पद पर हूँ। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। एक किसान का बेटा होने के कारण मेरे पिता मुझ खेती के काम में भी डाल सकते थे किन्तु उन्होंने मुझे पढ़ाया लिखाया। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आप सभी वृद्धजन देश के विभिन्न हिस्सों से आये हैं और बहुत ही सुखद स्थिति में अपना जीवनयापन कर रहे हैं। आप बड़े सौभाग्यशाली हैं कि संस्थान के आयोजक आप लोगों के लिए कितनी मेहनत करते हैं।
हम भारतीयों का जुड़ाव हमेशा अपनी धरती से रहा है। जो लोग अपनी जमीन से उखड़ गये थे, चाहे नौकरी के लिए जाना पड़ा हो या अन्य कारण से जाना पड़ा हो लेकिन यह खुशी की बात है कि हम भारतीय लोग अन्य जगह भी अपनी जड़े जमाने में मजबूत हैं। जड़ से जुडऩे की ताकत अलग ही होती है। हम सब लोग अपना अपना रोल अदा करके चले जायेंगे तथा नये लोग आयेंगे। यह जीवन चक्र सदा चलता रहेगा। आप सभी बुजुर्गों से मेरा निवेदन है कि आप अपने जीवन की जीवन्त कहानियाँ, किस्से हमें भेजे, उन्हें हम अपनी मासिक पत्रिका ‘मधुमती’ में प्रकाशित करेंगे ताकि आपके लेखों से अन्य लोगों को ऊर्जा मिल सके।
तारा संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती कल्पना गोयल ने कहा कि आप सभी वृद्धजन हमारी ताकत हैं। आप सदैव सुखी रहे यही हमारी कामना है। तारा संस्थान के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी दीपेश मित्तल ने संस्थान की गतिविधिया से अवगत करवाते हुए वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों से मुख्य अतिथि को मिलवाया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों का पगड़ी, दुपट्टा से स्वागत किया गया।

Related posts:

HDFC Bank Parivartan announces setting-up of smart classrooms in 400 Govt schools across Rajasthan

Sensitizing Deaf and Mute Children: Hindustan Zinc Jeevan Tarang Program Conducts Road Safety Awaren...

Hindustan Zinc shines bright with 7 awards at the 26th Bhamashah Award for contribution to the Educa...

ओसवाल सभा के चुनाव 8 अक्टूबर को

महाराजा व्हाइटलाइन ने लॉन्च किया हाइब्रिडकूल सीरीज एयर कूलर

पिम्स हॉस्पिटल में दक्षिणी राजस्थान में पहला दोनों कानों का कांकलियर इम्प्लान्ट का सफल ऑपरेशन

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस: दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

बुजुर्ग बोझ नहीं हमारी संपत्ति है : रामनाथ कोविन्द

सनातनी चातुर्मास: लोकतंत्र के महापर्व के बाद होगा विशाल नगर भण्डारा

हम सभी समान रूप से सम्मानजनक जीवन के हकदार है - मिस ट्रांसक्वीन इंडिया, फस्र्ट रनर अपर- एलाॅ डे वर्म...

रैफल्स की उदयपुर में एक और शुरूआत

कैलिफ़ोर्निया बादाम वज़न प्रबंधन में सहायक हैं