सहायक प्रशासनिक अधिकारी बुनकर की सेवानिवृत्ति पर विदाई

उदयपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय उदयपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी वीरालाल बुनकर बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित एक सादे समारोह विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा बुनकर को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ राजकीय सेवा पूर्ण करने पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

एपीआरओ विनय सोमपुरा व वरिष्ठ लेखाधिकारी दिनकर खमेसरा ने उनकी सेवाओं को सराहनीय बताया और उन्हें बधाई दी। विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल व वरिष्ठ पत्रकार मुनेश अरोड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मणसिंह चौहान व वाचपति देराश्री, सहायक कर्मचारी राजसिंह सदाना, हीरालाल शर्मा, ओमप्रकाश खटीक सहित श्री बुनकर के परिजन, पत्रकार बंधु और अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील व्यास ने किया।

Related posts:

महाराणा भूपालसिंह की 139वीं जयन्ती मनाई

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित

Hindustan Zinc commencesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

श्री संस्कार भवन ट्रस्ट के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने रविन्द्र श्रीमाली, संस्कार भवन विस्तार की...

Hindustan Zinc Shines with 6 Awards atRajasthan State’s Prestigious 28thBhamashahAwards

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पीआईएमएस सम्मानित

कानोड़ मित्र मंडल का पारिवारिक स्नेहमिलन कल

सबलपुरा बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को

कार्मिकों का प्रथम रेण्डमाईजेशन

Dr. Raghupati Singhania conferred the ‘Lifetime Achievement Award 2022’

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मोदी विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र से डी फार्मा कोर्स की शुरूआत