डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवास के राजोदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

पिछले 1 वर्ष में 10 से अधिक प्रतिमाओं का अनावरण कर चुके 

उदयपुर : महाराणा प्रताप युवा संगठन राजोदा, देवास के बैनरतले शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण समारोह प्रताप चौराहा पर हुआ। मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के हाथों से महाराणा प्रताप की चेतकारूड प्रतिमा का अनावरण करवाया गया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आज से 448 साल पूर्व यानी 18 जून 1576 को हल्दीघाटी युद्ध में सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र पताका को फहराने के लिए विदेशी आक्रांताओं से ऐतिहासिक युद्ध किया। प्रतापी प्रताप का पराक्रम युवाओं और भावी पीढ़ी को देश की स्वतंत्रता-स्वाभिमान के लिए न्योछावर होने की प्रेरणा प्रदान करता है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के हाथों से इससे पूर्व 25 फरवरी 2024 को देवास के ही खातेगांव में महाराणा प्रताप की चेतकारूड प्रतिमा का अनावरण करवाया गया। इससे पूर्व 11 फरवरी को कन्नौज, चित्तौड़गढ़ और 3 जनवरी 2024 को पोसीतरा, सिरोही में महाराणा प्रताप की चेतकारूड प्रतिमा का अनावरण करवाया गया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पिछले 1 वर्ष में महाराणा प्रताप की 10 से अधिक चेतकारूड प्रतिमाओं का अपने हाथों से अनावरण कर चुके हैं।

Related posts:

पापी व्यक्ति को अगरबत्ती की तरह तिल-तिल जलना चाहिए

उदयपुर की ताज अरावली रिसोर्ट को पट्टा देने के मामले में एसीबी में मामला दर्ज

‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम 16 को

24 वर्ष बाद उदयपुर में आयोजित होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक महेशचन्द्र शर्मा सेवानिवृत्त

राजस्थान में पहली बार गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने शुरू की USFDA द्वारा प्रमाणित अत्याधुनिक...

जिंक का ‘‘कोई बच्चा रहे ना भूखा‘ अभियान साबित हो रहा वरदान

HDFC Bank launches SmartHub Vyapar for merchants

मुख्यमंत्री ने राहडा फाउंडेशन के गोकाष्ठ अभियान को सराहा, कहा-पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल महत्वपूर्...

Pacific Dental College Debari has been honored with a National Award for its outstanding services.

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैंसर सेंटर द्वारा राजस्थान स्टेट चैप्टर के अंतर्गत 2 कार्यशाल...

पेसेफिक डेन्टल कॉलेज एवं हॉस्पिटल टॉप 30 में जगह बनाने वाला राजस्थान का एकमात्र कॉलेज