उदयपुर। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। उप निदेशक (रोजगार) संकेत मोदी ने बताया कि शिविर में लगभग 193 आशार्थियों ने भाग लिया जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 71 आशार्थी का प्रारंभिक चयन किया गया। शिविर में क्रेडिट एस.एस. ग्रामीण लिमिटेड द्वारा 11, मेक्स लाइफ इन्श्योरेन्स उदयपुर द्वारा 8, इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक उदयपुर द्वारा 15, रिद्धि सिद्धि क्रेडिट सोसाइटी उदयपुर द्वारा 18, एलआईसी ऑफ इण्डिया पटेल सर्कल उदयपुर द्वारा 7 एवं एचआरएच सिटी पैलेस उदयपुर द्वारा 12 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
Related Posts
Nestlé India pledges to further help spice farmers in India through the MAGGI Spice Plan
Sensitizing Adolescent Deaf and Mute Girls: Hindustan Zinc Jeevan Tarang Program Conducts Virtual Menstrual Health & Hygiene Awareness Sessions
