उष्ण काल की श्रीजी प्रभु की सेवा में विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

नाथद्वारा : पुष्टीमार्गीय प्रधानपीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायतश्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशालजी (श्री भूपेशकुमारजी) बावा श्रीजी प्रभु के उष्ण काल की सेवा में शुक्रवार को नाथद्वारा पधारे। शनिवार को होने वाले मोती महल चौक में श्री लाडले लाल प्रभु के सावन भादो के मनोरथ मैं उष्णकाल की भीषण गर्मी को देखते हुए प्रभु के सुखार्थ तिलकायतश्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा की प्रेरणा से हो रहे सावन भादो के मनोरथ में आरती के दर्शन में श्री विशाल बावा लाडले लाल प्रभु को मोती महल चौक में बिरजा कर प्रभु को लाड़ लडाएंगे एवं उष्ण काल की सेवा धराएंगे।
श्री विशाल बावा के नाथद्वारा पधारने के अवसर पर मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय,मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास,तिलकायतश्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,मंदिर मंडल के सीईओ महिपाल, संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मंडल के सदस्य समीर चौधरी, मंदिर के पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, समाधानी उमंग मेहता, राजेश्वर त्रिपाठी,जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ो में वैष्णव जन उपस्थित थे।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक ने 37वें सड़क सुरक्षा माह में हजारों कर्मचारियों और ग्रामीणों को किया जागरूक

जागरूकता अभियान में दी सडक़ दुर्घटना से बचाव की जानकारी

launches its First Corporate Centre in the Lake City of Udaipur; 193rd in India

उदयपुर में जी-20 शेरपा बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा

Nissan releases second glimpse of its all-New, technology-rich and Stylish SUV in 2020

‘कृष्ण साहित्य : विविध संदर्भ’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से

सिटी पैलेस उदयपुर में बहुरुपिया कला का हुआ प्रदर्शन

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शुभकामनाएं

नारायण सेवा ने किया कलेक्टर पोसवाल का अभिनंदन

नारायण सेवा में दिव्यांगों और साधकों ने किया गुरु पूजन

हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा को राज्य स्तरीय भामाशाह समारोह में पहला पुरस्कार