महाराणा प्रताप के 484 पोस्टर व  प्रताप शतक पुस्तक का निशुल्क वितरण

उदयपुर. महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया (9 जून) को मनाएगी I प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में समिति द्धारा विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। समिति अध्यक्ष व महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के निर्देश की पालना में गुरुवार को संग्रहालय के वीर भवन में देसी-विदेशी पर्यटाकों और मेवाड़वासियों को महाराणा प्रताप के 484 ओजस्वी पोस्टर और अक्षय कीर्ति व्यास द्वारा लिखित “प्रताप शतक” पुस्तक का निशुल्क वितरण समिति सचिव सतीश कुमार शर्मा ने कियाI समिति अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का उद्देश्य भावी पीढ़ी को प्रतापी प्रताप के आदर्श जीवन मूल्यों से आत्मसात कराना है। प्रताप के आदर्श जीवन मूल्य देश की अस्मिता के लिए मर मिटने के लिए प्रेरित करते हैं। पिछले 7 दिन से चल रही विविध कार्यक्रमों की यह श्रृंखला प्रताप जयंती के दिन तक जारी रहेगी। प्रताप जयंती के बाद भी वर्ष पर्यंत्र महाराणा प्रताप पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम होते रहेंगे।

Related posts:

मातृभाषा में बेहतर मानसिक विकास - प्रो अंजू श्रीवास्तव

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पशु कल्याण को बढ़ावा देकर, वर्ष 2016 से अब तक 8.7 लाख से अधिक पशु लाभान्वित

श्रीरामलला के द्वार पर राजस्थान सरकार

India Post Payments Bank enter into MoU with Hindustan Zinc to offer financial inclusion services to...

हरिशचंद सिंह, सुनील टेलर और गोविंद राजपुरोहित आरपीएस बने

श्री विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु को अरोगाया छप्पन भोग

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान संस्था के सदस्यता अभियान की शुरुआत सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मे...

स्वस्थ, स्वच्छ और पोषित समाज के लिए राजीविका की भूमिका महत्वपूर्ण

उदयपुर में श्रीमाली समाज को मिली नई पहचान, श्री संस्कार भवन का गरिमामय लोकार्पण संपन्न

HDFC Bank Empowers MSMEs with Special Knowledge Sessions

4 मई को होगा सेंट पॉल्स स्कूल उदयपुर का ग्रैंड एलुमनाई मीट- होम कमिंग 2024

कोरोना पॉजिटिव एक, मृत्यु दो