योग दिवस पर निगम में आयोजित हुआ सार्वजनिक कार्यक्रम

प्रतिदिन 20 मिनिट अवश्य रूप से योग करे – महापौर
उदयपुर। 21 जून विश्व योग दिवस के उपलक्ष में नगर निगम उदयपुर द्वारा टाउन हॉल उद्यान में प्रातः 7 बजे सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर इस दिवस को समारोह पूर्वक मनाया।
नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 7 बजे विश्व योग दिवस के उपलक्ष में नगर निगम टाउन हॉल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाग लेने वाले पार्षद, समिति अध्यक्ष एवं निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा योग करवाया गया। बोल्या के अनुसार कार्यक्रम में नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी, समिति अध्यक्ष, पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे। सभी योगार्थियो ने योग करते हुए इस दिवस को समारोह पूर्वक मनाया।
चंद्रकला बोल्या ने बताया कि योग में महिला पार्षदों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इससे यह प्रतीत होता है कि अब महिलाएं भी योग को लेकर सजग हो रही है। प्रतिदिन अपने दैनिक जीवन में योग अपनाकर महिला अपने स्वयं के साथ-साथ अपने पूरे परिवार को निरोगी रख सकती है।
महापौर गोविंद सिंह टाक ने योग दिवस के उपलक्ष में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए योग को पूरे विश्व के नागरिकों से परिचय करवाया। वर्तमान में विश्व के कई देशों के नागरिक योग करके अपने आप को स्वस्थ रख रहे है। कई लोग भारत आकर योग का प्रशिक्षण लेकर अपने देश में कक्षा चला रहे है। योग करने से पूरे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसलिए हर व्यक्ति को प्रातः उठकर 20 मिनिट अवश्य रूप से योग करने का अभ्यास डालना चाहिए।

Related posts:

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने स्वच्छता को लेकर भारत का पहला म्यूजिक एल्बम - ‘फोक म्यूजक़ि फॉर अ स्वस्थ...

पेसेफिक डेन्टल कॉलेज एवं हॉस्पिटल टॉप 30 में जगह बनाने वाला राजस्थान का एकमात्र कॉलेज

Hindustan Zinc advances Animal Welfare, positively impacting 8.7 lakh animals since 2016

सुर सरिता म्यूजिकल ग्रुप में मची फागोत्सव की धूम

शिल्पग्राम उत्सव 21 दिसंबर से, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे करेंगे उद्घाटन

लाल वेश, स्वर्णाभूषण और भक्ति की चमक: महालक्ष्मी के प्राकट्योत्सव में सजी आध्यात्मिक आभा

सत्यम शिवम सुन्दरम का साक्षात् स्वरूप है श्रीकृष्ण

मतदाता जागरूकता रैली 19 को

हीरो मोटोकॉर्प ने न्यू एनरिच्ड एचएफ डीलक्स सीरीज का अनावरण किया

HDFC Bank Q3 FY26 Net Profit Rises 11.5% to ₹18,654 Crore

डॉ. लक्ष्यराज सिंह की महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात 

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम