अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

उदयपुर। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्रीय केन्द्र, उदयपुर में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रात: 07.45 से 08.45 बजे तक मनाया गया। कार्यालय के सदस्यों ने आयुष मंत्रालय द्वारा दिये गये योग नवाचार (प्रोटोकॉल) के अनुरूप योग प्रशिक्षण व अभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षक एवं विशेषज्ञ गिरिराज पालीवाल ने योग का अभ्यास कराया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार का योग, कई तरह के आसन एवं प्राणायाम के लाभ के बारे में बताया। सभी प्रतिभागियों ने पालीवाल के मार्गदर्शन में योग की विभिन्न मुद्राएं की।
वर्तमान में कार्यालय प्रमुख डॉ. शांतनु मित्रा ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु योग भारत की प्राचीन पद्धति रही है। दिनचर्या में भी योग को अपनाना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ अनुवादक अजय चौधरी ने किया

Related posts:

झारखंड और महाराष्ट्र में नारायण सेवा का सेवा शिविर

जेएलआर इंडिया ने सालाना 102 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पहली तिमाही में अब तक की रिकॉर्ड बिक्री हासिल क...

विश्व कैंसर दिवस पर डेन्टल ओन्कोलॉजी पर संगोष्ठी आयोजित

महिला सुरक्षा पर निशुल्क परामर्श, सलाह एवं मार्गदर्शन विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पीआईएमएस में कार्यशाला आयोजित

भाजपा महिला मोर्चा ने की कन्हैयालाल के परिजनों से भेंट

कुराबड़ पंचायत समिति को सलूंबर में शामिल करने की संभावना पर जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपा

हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर लाभार्थियों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बै...

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल

आर्सेनल फुटबॉल क्लब के सहयोग से अखिल भारतीय इंटर स्कूल एक्स्ट्रामाक्र्स यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित

Limelight’s CVD Diamond Jewellery Now Available at Pristine Diamonds, Udaipur

पिम्स मेवाड़ कप सीजन : 4, जीसीए ने एकतरफा मुकाबले में क्रॉसरोड्स को 138 रन से हरा किया फाइनल में प्रव...