झीलों की नगरी उदयपुर में 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप

45 लोगों के समूह ने बनाया रिकॉर्ड, वल्र्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा अपना दावा
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। झीलों की नगरी उदयपुर के 45 लोगों के समूह ने 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप किया। यह सब समूह में एक साथ बोला गया। इस खास मौके को यूनिक वल्र्ड रिकॉर्डस में शामिल करने के लिए आवेदन किया गया है। यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी कल्पना को साकार कराने में काम कर रहे दृष्टि फाउंडेशन और रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि की ओर किया गया। इसके तहत उदयपुर के 45 लोगों ने समूह में गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्…. का जाप शुरू किया और 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप किया गया।
फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि स्पिरिचुअलिटी को बढ़ावा देने की सोच से यह किया है। आध्यात्मिक का अर्थ ही परमात्मा का आत्मा से मिलन, मन से संबंध स्थापित करना होता है और यह सब शांति से ही होगा। छाबड़ा ने बताया कि आज की भागती जिंदगी में हर व्यक्ति मानसिक तनाव में है और इस तनाव के बीच राहत के लिए शांति जरूरी है और इसके लिए इस प्रकार के प्रयोग होने चाहिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर की महिलाओं की इस तरह की कोशिश से कई और मोटिवेट होंगे।
फाउंडेशन की डॉ. दृष्टि छाबड़ा ने बताया कि इस अवसर पर यूनिक वल्र्ड रिकॉड्र्स के राष्ट्रीय निर्णायक विनय भाणावत की उपस्थिति में सभी ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस पाठ से मन को शांति मिलती है और ऐसा लगता है कि परमात्मा से सीधे मिल रहे हैं इसलिए हम सबके मन में आया कि हमें यह रिकॉर्ड बनाना चाहिए। इसी के तहत इसे साकार रूप दिया गया और आज हमें बहुत खुशी है।
ये सब शामिल हुए इसमें :
गायत्री मंत्र में डॉ. स्वीटी छाबड़ा, वासुदेव मालावत, जतिन गांधी, वैशाली मोटवानी, सुनीता सिंघवी, हंसिका चड्ढा, ओम दवे, दुर्गा मेघवाल, ममता राव, विनय भाणावत, मोनिका ठाकुर, दुर्गा चौहान आदि शामिल हुए।

Related posts:

कोरोना के 63 पॉजिटिव और मिले

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा : ओपियोइड विषाक्तता मामलों के लिए आशा की किरण

विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट

पिम्स में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल उपचार

महावीर यति को पीएचडी की उपाधि

किशोर दा के बेटे अमित और पोती मुक्तिका 12 को उदयपुर में सजाएगी संगीत की शाम

श्रीमाली समाज का "संस्कार भवन" बना समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र, तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य जोरो...

पुलिस दिवस पर एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी, नवजात को मिला जीवनदान

Hindustan Zinc, in collaboration with RIICO, moves proposed Zinc Park Initiative into Next Phase wit...

10 दिवसीय वेल्यु एडेड कार्स फुल स्टेक डवलपमेंट का समापन

Dr. Mahendra Bhanawat honored with one another gem “ Lok Shikhar Samman”