पिम्स में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल उपचार

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल उपचार कर एक युवती को राहत प्रदान की है। चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों जिले के चिबोड़ा गांव की 28 वर्षीय युवती को श्वांस फूलने की समस्या के चलते पिम्स हॉस्पिटल में लाया गया। जांच में युवती का बांया वाल्व सिकुड़ा हुआ मिला। इस पर ह्रदय में बलून व तार की मदद से वाल्व सिकुडऩ को खोल सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। युवती को चार दिन हॉस्पिटल में भर्ती रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। युवती अभी स्वस्थ है। यह सफल ऑपरेशन इंटरवेन्शनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन ने किया जिसमें नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश तथा निश्चेतना विभाग के डॉ. विपिन सिसोदिया ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Creative from India to the World