कोयम्बटूर में 648 दिव्यांगजन को लगाए कृत्रिम अंग

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा कोयम्बटूर में आयोजित नारायण आर्टिफिशियल लिंब फिटमेंट कैंप में 648 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर व कैलिपर लगाए गए। मुख्य अतिथि माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी व विशिष्ट अतिथि राजस्थानी संघ के अध्यक्ष गौतम श्रीश्रीमाल, समाजसेवी वेंकटेश प्रसाद, कैलाश जैन, संतोष मूंदड़ा सीताराम, कमल किशोर अग्रवाल व अटल जायसवाल तथा संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्‌घाटन किया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अतिथियों का मेवाड़ की पाग व उपरणा पहनाकर स्वागत किया। शिविर में 538 के कृत्रिम हाथ-पैर व 110 दिव्यांगों के लिए कैलिपर लगाए गए। उल्लेखनीय है कि विगत 28 अप्रैल को कोयम्बटूर में शिविर लगाकर इनके कृत्रिम अंग व कैलिपर बनाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों व तकनीशियनों ने माप लिया था। संस्थान निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ व प्रभारी हरि प्रसाद लढ्ढा ने अतिथियों को शिविर का अवलोकन कराया। संचालन ऐश्वर्य त्रिवेदी ने किया। 

Related posts:

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान मेवाड़ महिला संगठन की अध्यक्ष बनी रेखा श्रीमाली

पत्रकार हितों के लिए जार प्रतिबद्ध : हरिबल्लभ मेघवाल

सेटेलाइट हॉस्पिटल में फल वितरित

मेवाड़ गौरव सम्मान में 23 प्रतिभाएं सम्मानित

3 अगस्त को फतहसागर देवाली स्थित फतहबालाजी से निकलेगी द्वितीय विशाल कावड़ यात्रा

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही सखी उत्पादन समिति

राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर

कानोड़ मित्र मंडल का प्रात: भ्रमण एवं योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

हरिदासजी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण

Hindustan Zinc Boosts Production and Safety with Emerging-Tech

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद में 70 नए नंदघरों का शुभारंभ, इस वर्ष अब तक 101 नदंघर प्रारंभ

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...