उदयपुर में मृतक छात्र को पिता व चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने की जमकर नारेबाजी
उदयपुर।
शहर में चाकूबाजी में घायल छात्र की सोमवार को मृत्यु हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार प्रात: कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। बच्चे को उसके पिता व चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे बच्चे के शव को परिवार को सौंपा गया।

सुबह सात बजे मृतक के घर से शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अंतिम यात्रा में उदयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा के साथ प्रशासन के बड़े अधिकारी मौजूद थे। अंतिम संस्कार के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई। यात्रा के पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।


उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम करीब 4.30 घायल छात्र की मृत्यु की खबर फैलते ही अचानक बाजार बंद हो गए। सडक़ें सुनसान हो गईं। कुछ लोगों ने शहर में कफ्र्यू की अफवाह फैला दी। इस पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को खदेड़ा। शाम 5 बजे एमबी हॉस्पिटल के गेट नंबर 1, 2 व 3 पर बड़ी संख्या में हथियारबंद जवानों की तैनाती की गई। कुछ लोग हॉस्पिटल की दीवार फांदकर मॉच्र्युरी के बाहर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने मॉच्र्युरी के बाहर से लोगों को भगाया तो वे दूर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन व परिजनों के बीच लंबी वार्ता चली। तीन मांगों पर सहमति के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इनमें 51 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के 1 सदस्य को संविदा पर नौकरी और एसटी-एससी एक्ट मामले में कार्रवाई की मांग शामिल है।

Related posts:

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की उदयपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

एससीईआरटी निदेशक ने किया डाइट का निरीक्षण

आयुर्वेद पंचकर्म शिविर में चिकित्सकों व कार्मिकों का सम्मान

गोवंश को लम्पी डिजीज से बचाने आयुर्वेद बना ढाल

भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खनन को आधुनिक तकनीक प्रदान करने के उद्धेश्य से प्रदेश का पहला प्लांट भीलवाड...

अशोक चौहान अध्यक्ष और अरुण बया उपाध्यक्ष बने

विश्व संगीत दिवस पर संगीत प्रेमियों को वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2022 की सौगात

Nathdwara, Udaipur, and Rajsamand to host their first international cricket league

श्रीमाली समाज मेवाड़ द्वारा हरतालिका तीज का भव्य आयोजन 26-27 अगस्त को

पीआईएमएस के मनोचिकित्सा विभाग के रेजिडेंट्स ने रजसाइकॉन 2025 में बिखेरी चमक

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उच्च ब्याज दरों के साथ बॉब मानसून धमाका जमा योजना का शुभारंभ

सांई तिरुपति विश्वविद्यालय उमरड़ा उदयपुर को यू.जी.सी. की मान्यता