जिंजर उदयपुर ने खोले अपने द्वार

उदयपुर। भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने आज जिंजर उदयपुर, शास्त्री सर्कल पर खोले जाने की घोषणा की। यह होटल ब्रांड के सिग्नेचर लीन लक्स फलसफे का प्रतीक है और अपने मेहमानों को आधुनिक एवं आरामदायक ठहराव प्रदान करने को समर्पित है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में सुश्री दीपिका राव, ऐक्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट-न्यू बिजऩेसिस, होटल ओपनिंग्स एवं कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस, आईएचसीएल एवं मनीष कुमार, वाइस प्रेसिडेंट, न्यू ओपनिंग्स, आईएचसीएल ने दी। इस अवसर पर कमल भंडारी, ऋषित भंडारी एवं निशित भंडारी भी उपस्थित थे।


सुश्री दीपिका राव ने कहा कि उदयपुर में आईएचसीएल की उपस्थिति पांच दशकों से है। आज उदयपुर बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर वृद्धि और आर्थिक विस्तार का गवाह बन रहा है। बाजार में हो रही इस वृद्धि के साथ, आईएचसीएल अपनी विविध ब्रांडेड पेशकशों से परिचित कराते हुए बहुत उत्साहित है, जो बढ़ती मांग को पूरा करेंगी और कंपनी की मौजूदगी में इज़ाफा करेंगी। आज उदयपुर में जिंजर ब्रांड के डेब्यू की घोषणा करते हुए हम बहुत प्रसन्न हैं।


मनीष कुमार ने कहा कि शहर के शास्त्री सर्कल में रणनीतिक रूप से प्रमुख स्थल पर स्थित जिंजर उदयपुर नगर के मुख्य आकर्षणों तक आसान पहुंच प्रदान करता है। 96 चाबियों वाले इस होटल के विचारपूर्वक डिजाइन किए गए कमरे अतिथियों को आरामदायक मुकाम मुहैया कराते हैं। इस होटल में क्यूमिन है जो इस ब्रांड का सिग्नेचर ऑल-डे डाइनर एवं बार है। इसके अलावा यहां है एक रूफटॉप पूल और सुसज्जित फिटनेस सेंटर, विशाल 3,000 वर्ग फीट का बैंक्विट हॉल शादियों, कॉन्फ्रेंस व अन्य मेलजोल कार्यक्रमों के लिए आदर्श है। झीलों का शहर नाम से मशहूर उदयपुर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपने शानदार महलों, खूबसूरत झीलों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस होटल के जुड़ जाने से अब राजस्थान में आईएचसीएल के 29 होटल हो जाएंगे, जिनमें 9 निर्माणाधीन होटल भी शामिल हैं।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के द्वारा चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन

Hindustan Zinc Benefits3.7 Lakh Lives through Nutrition & Wellbeing Initiatives

एआई कार्यप्रणाली को सशक्त बना सकता है, लेकिन मानवीय भावनाओं, करुणा, आत्मीयता का स्थान कभी नहीं ले सक...

जिलाधीश ने किया निःशुल्क शल्य चिकित्सा कैम्प का उदघाटन

अतुलनीय उदयपुरः विरासत, समाज एवं दृष्टि विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू 

JK Tyre & Industries Ltd appoints Anuj Kathuria as President (India)

गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, छात्र-छात्राओं ने तैयारियां पूरी की

खान सुरक्षा महानिदेशालय ने हिंदुस्तान जिंक की सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए की सराहना

क्रोध को क्षमा से शमन करें: प्रशांत अग्रवाल

15 वां राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन

विद्यालय मरम्मत या नए भवन बनाने के लिए शिक्षण की वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाए - बाल सुरक्षा नेटवर्क

दो दिवसीय श्रीमाली मेवाड़ वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बजरंग बैद्यनाथ नेडच टीम बनी विजेता