नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के द्वारा चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन

आठवां दिवसः राजस्थान ने झारखण्ड को 39 रन से हराया,
क्वार्टर फाइनल में उड़ीसा से मुकाबला बुधवार को
उदयपुर।
नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में शहर में चल रही चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप में दिव्यांग खिलाड़ी रोज नए कारनामें कर रहे है। मंगलवार को चार मैदानों पर 8 मैच हुए। बुधवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले होंगे।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने मंगलवार को खेले गए मैचों के परिणाम बताते हुए कहा पहले सत्र में मेजबान राजस्थान ने झारखण्ड के विरूद्ध पहले खेलते हुए 5/187 रन बनाए। जबाब में झारखण्ड टीम 7/148 रन ही बना सकी। राजस्थान 39 रन से जीतकर नाबाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। उधर हिमाचल ने केरला को 68 रन से, गुजरात ने छत्तीसगढ़ को 2 विकेट से तथा वेस्ट बंगाल ने बिहार को 7 विकेट से परास्त कर मैच जीते।


दूसरे सत्र के मुकाबलों में आन्ध्रा को हैदराबाद ने 6 विकेट से, विदर्भ ने चण्डीगढ़ को 11 रन से, मुम्बई ने उत्तरप्रदेश को 15 रन से तथा जम्मू ने पंजाब को 58 रन से मात दी।
प्लेयर ऑफ द मैच हिमाचल के तरूण, गुजरात के कन्हैयालाल, राजस्थान के सतीश किराड़, बंगाल के सुब्रत घोष, हैदराबाद के कल्याण पटेल, विदर्भ के इमरान खान, मुम्बई के रविन्द्र संते और जम्मू के वसीम इकबाल को चुना गया।
डीसीसीआई के सचिव रविकान्त चौहान ने कहा बुधवार को पहले सत्र में नारायण पैरा स्पोर्टर्स एकेडमी पर राजस्थान का उडीसा से दुसरे सत्र में महाराष्ट्र का बंगाल से तथा फिल्ड क्लब में पहले सत्र में कर्नाटक का गुजरात से व दुसरे सत्र में जम्मू कश्मीर का मुम्बई से क्वार्टर फाइनल मुकाबलें खेले जाएंगे।

Related posts:

भगवान आशुतोष ने मंदिर परिसर में किया वन भ्रमण

उदयपुर में नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल-2025 का आगाज

बाग वाले हनुमानजी को धराई आकर्षक आंगी

उन्नत तकनीकों एवं आधुनिक नवाचारों से हिन्दुस्तान जिंक ईएसजी की ओर अग्रसर

गिर्वा और गोगुन्दा के दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

पर्यावरण संवर्धन के लिए विराग मधुमालती का अनोखा प्रयास

हिंदुस्तान जिंक को एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2024 में शीर्ष 1 प्रतिशत  रैंकिंग

वोडाफोन टर्बोनेट 4जी राजस्थान का सबसे तेज़ 4जी डेटा नेटवर्क

रंग लाए सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास

‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम रविवार को

National Engineers Day : Hindustan Zinc’s Engineers Driving Operational Excellence in Indian Zinc Ma...

नारायण सेवा ने दिव्यांग नरेन्द्र को भेंट की मोटराइज्ड व्हीलचेयर