पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में हुई नवजात की जटिल सर्जरी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने नवजात बच्चों की सर्जरी में एक और कड़ी जोड़ते हुए एक नवजात बच्ची की आंतों की जटिल सर्जरी कर ठीक किया है।


पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि कुरडिय़ा, उदयपुर निवासी माता-पिता के पिम्स  हॉस्पिटल में बच्ची का जन्म हुआ और दो-तीन दिन में बच्ची के लगातार पेट फूलने और उल्टी की समस्या सामने आई। जांचों में बच्ची की छोटी आंत ठीक से नहीं बने होने की बीमारी (जेजूनल एट्रीसिया) का पता चला। लगभग तीन घंटे चली सर्जरी में बच्ची की आंत का खराब (फूला हुआ) हिस्सा निकालकर दोबारा जोडक़र सही किया गया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि लगभग दो-तीन हजार में से किसी एक नवजात में यह बीमारी हो सकती है। इस बीमारी में आंत के किसी हिस्से में पूर्ण रूकावट होती है। सर्जरी जटिल तो है पर ठीक से हो जाने पर बच्चा पूर्णत: स्वस्थ हो सकता है और कोई दूरगामी परेशानी नहीं रहती।
इंस्टीट्यूट के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि बच्ची का इलाज जननी सुरक्षा योजना के तहत पूर्ण रूप से नि:शुल्क किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में डॉ. मिश्रा के अलावा नवजात शिशु स्पेशलिस्ट डॉ. अंकित, पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. राहुल खत्री, निश्चेतना विभाग की श्रीमती डॉ. कमलेश राठौड़, डॉ. गणेश, डॉ. हार्दिका, रेजीडेंट डाक्टर्स डॉ. लवी, डॉ. श्रेयश व स्टाफ अरूण, रेश्मा, दीपक इत्यादि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्ची अब पूर्ण स्वस्थ है।

Related posts:

Hindustan Zinc Retains Global No. 1* Ranking in S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2...

गोगुन्दा में पेंथर का आतंक

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित

कृष्ण जन्माष्टमी पर नंद महोत्सव-मटकी फोड़ जैसे धार्मिक आयोजन सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन ...

जिंक फुटबॉल अकादमी तीन मोर्चों पर गौरव प्राप्त करने को तैयार; मई का महीना टीम के लिए निर्णायक

शिल्पग्राम में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी, नवजात को मिला जीवनदान

नारायण सेवा संस्थान का 44वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह : 51 जोड़े बंधेंगे पवित्र बंधन में

भंवर हरितराजसिंह मेवाड़ ने अश्व पूजन की प्राचीन परम्परा का निर्वहन किया 

जावर माइंस को एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड में गोल्ड पुरस्कार

अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी