कृष्ण जन्माष्टमी पर नंद महोत्सव-मटकी फोड़ जैसे धार्मिक आयोजन सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए आवश्यक : डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

डॉ. मेवाड़ ने अपने पुत्र हरितराजसिंह संग जगदीश मंदिर में नंद महोत्सव मनाकर सुख-समृद्धि की कामना की

उदयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंगलवार को शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में नंद महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नंद महोत्सव में विशेष आमंत्रण पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ अपने सुपुत्र हरितराजसिंह मेवाड़ को साथ लेकर पहुंचे। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथरायजी की विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की और मेवाड़ की सुख-समृद्धि की कामना की।

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ प्राचीनकाल से ही सनातन धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहता आ रहा है और आगे भी रहेगा। हमारे पूर्वजों ने द्वारकाधीशजी और श्रीनाथजी की रक्षा के लिए अपना रक्त बहाया है। डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंद महोत्सव और मटकी फोड़ प्रतियोगिता जैसे धार्मिक आयोजन सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए आवश्यक हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों में बच्चों और युवाओं को बढ़चढ़कर हिस्सा लेते की प्रेरणा प्रदान करने का दायित्व सभी अभिभावकों का है।

Related posts:

बालगीत लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

कर्ज से मुक्ति के लिए दिव्यांग बेटी के पिता को दिया 4 लाख का चेक

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा देबारी में एआई सक्षम हॉटस्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित

मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम ने भारत और फ्रांस के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल रोबोटिक कार्डिएक सर्जरी को सं...

आशा महिला दुग्ध उत्पादक संघ ‘डेरी नवाचार पुरस्कार’ से सम्मानित

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्ञ महामहोत्सव का भव्य श्रीगणेश

शिल्पग्राम फोटो प्रतियोगिता में संयम रहे प्रथम

डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में नव-निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन

सांची ग्रुप करेगा 40 वूमन अचीवर्स का सम्मान

नेक्सस सेलिब्रेशन ने उदयपुर में लांच किया ‘नेक्सस वन’ मोबाइल ऐप

विश्व एड्स दिवस पर ट्रांसपोर्ट नगर में जागरूकता अभियान

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महा महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में