कानोड़ मित्र मंडल, उदयपुर की वर्षाकालीन पिकनिक एवं वरिष्ठजन सम्मान का आयोजन

उदयपुर। कानोड़ मित्र मंडल उदयपुर की वर्षाकालीन पिकनिक प्राकृतिक एवं रमणीय स्थान काया गाँव के पास आराम बाग में करीब 350 सदस्यों की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास से मनाई गयी। प्रात: से ही सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही। सभी ने दिनभर के आयोजन में आपसी परिचय, गेम्स एवं जल क्रीड़ा के साथ प्राकृतिक वातावरण का लुप्त लिया। दिन में वरिष्ठजन सम्मान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कानोड़ के वरिष्ठ एडवोकेट एवं वयोवृद्ध समाजसेवी ख्यालीलाल बाबेल ने शिक्षा नगरी कानोड़ के मूल निवासियों से इतने बड़े संगठन को आपसी मिलन के साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पेसिफिक विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक एवं कानोड़ जवाहर विद्यापीठ के संचालक नरेन्द्र धींग ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा के बारे में जानकारी साझा करते हुए सभी को स्वरोजगार की और बढऩे को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी, उदयपुर के निदेशक रविन्द्र डूंगरवाल थे।


मुख्य संरक्षक पूर्व जिला न्यायाधीश हिमांशुराय नागोरी के दिशा निर्देशन में सुपर सिनियर सिटीजन, वरिष्ठ जन सम्मान, संरक्षक सम्मान, भामाशाह सम्मान एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कानोड़ मित्र मंडल के वर्तमान अध्यक्ष दिलीपकुमार भानावत ने सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने एवं सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने के लिए पुरजोर सहमति प्रकट कर इस दिशा में आगे बढऩे का आश्वासन दिया। महामंत्री संजय अलावत ने सभी का धन्यवाद अर्पित करते हुए कानोड़ मित्र मंडल के गठन के बारे में संस्थापक सदस्यों एवं उस समय के सदस्यों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एक साथ एकजुट होकर कार्य करने का निवेदन किया। संचालन डॉ. स्वीटी भानावत एवं संजय अलावत द्वारा किया गया।        

Related posts:

महावीरम् अपार्टमेंट में भक्ति, कला और संस्कृति से सराबोर गरबा उत्सव का भव्य समापन

पिम्स मेडिकल कॉलेज में मेगा इवेंट जेनेसिस का आगाज़

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं बालिका षौचालय का उद्घाटन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पोषण और स्वास्थ्य के लिए की जा रही पहल के माध्यम से 3.7 लाख से अधिक महिलाएं ...

Hindustan Zinc Joins Forces with CIAH to Distribute Free Seed Kits to Samadhan Farmers

सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को पांच करोड़ के ऋण पत्र सौंपे

पूर्व न्यायाधीश हिमांशुराय नागौरी का निधन

पिम्स, उमरड़ा के सहयोग से ‘प्लास्टिक को कहे ना अभियान का आगाज’

अंतर्राष्ट्रीय जिंक एसोसिएशन भारत में हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में जिंक कॉलेज का आयोजन करेगा

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी उत्सव में 7,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने लिया ग्रामीण सशक्तिरण ...

पेसिफिक डेन्टल कॉलेज, देबारी में मुख केंसर स्पेशयलिस्ट एवं दंत चिकित्सकों का अंतर्राष्ट्रीय महासम्मे...

हिन्दुस्तान जिंक ‘‘खनन उद्योग 2021 में मोस्ट सस्टेनेबल कंपनी अवार्ड’’ से सम्मानित