स्वस्थ दिल के लिए 10 किलोमीटर दौड़ेगा उदयपुर

उदयपुर। दिल को स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से सिक्योर मीटर्स और डिकेथलॉन के संयुक्त तत्वावधान में 6 अक्टूबर को ‘रन फॉर हार्ट’ 10 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और फिटनेस के महत्व को उजागर करना है।

रन इन्फ्लुएंसर राहुल रांका ने बताया कि यह दौड़ दो श्रेणियों 5 और 10 किलोमीटर में आयोजित की जाएगी, ताकि सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी क्षमता के अनुसार इसमें भाग ले सकें। इस दौड़ में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों और संस्थानों के लोग भी भाग लेंगे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को जुम्बा डांस जैसी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा और हर प्रतिभागी को टी-शर्ट, मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। दौड़ के रूट पर वॉलंटियर्स, हाईड्रेशन और मेडिकल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दौड़ में 10 किलोमीटर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि दौड़ना दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सबसे अच्छी कसरतों में से एक है। दौड़ के दौरान आमजन को रनिंग के फायदे और दिल को स्वस्थ रखने के टिप्स भी दिए जाएंगे। सिक्योर मीटर्स के लक्षित ने बताया कि हमारा उद्देश्य उदयपुर में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। हमें उम्मीद है कि इस दौड़ के माध्यम से हम उदयपुरवासियों में फिटनेस के प्रति रुचि और बढ़ा पाएंगे।”

Related posts:

जिंक कौशल केंद्रों ने 40 प्रतिशत महिलाओं सहित 7 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को दिया प्रशिक्षण

विश्व एड्स दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

श्रीमाली समाज नवरात्रि महोत्सव : फिल्मी गानों से परहेज, सांस्कृतिक और पारंपरिक रंगों का संगम

‘उदयपुर डायरी… दी सिटी ऑफ रॉयल्स’ का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया विमोचन

Hindustan Zinc’s Chanderiya and Debari units achieve Five-Star Rating in British Safety Council’s Oc...

ऊबर ने लाखों पीपीई किट्स वितरित किये

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर 300 साल बाद फिर प्राचीन ...

शहर के वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन माली को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के दो पुरस्कार

बैंक ऑफ बड़ौदा में योग दिवस का आयोजन

देश के विकास में खनिज सम्पदाओं का अहम योगदान: अरूण मिश्रा

हिन्दुस्तान जिंक के ऊंची उड़ान कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ रहा परिणाम

उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी पहुंचीं उदयपुर