सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

उदयपुर। चित्रकूट युवा संगठन की ओर से गोकुल पार्क में दशहरा महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रूचिका श्रीमाली थी। संगठन के अजय दवे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। छह साल की लविशा राठौड़ ने ‘राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी’, सलोनी सिसोदिया ने ‘टूटे बाजूबंद की लोर’ गीत पर राजस्थानी डांस की प्रस्तुति दी।
इस दौरान लॉटरी निकाली गई जिसमें एलईडी टीवी का पहला ईनाम साक्षी के नाम निकला। इस अवसर पर रोहित जोशी, नरेंद्र श्रीमाली, मांगीलाल सुथार, कुलदीपसिंह, ललितसिंह सिसोदिया, कुंदनसिंह कच्छेर, प्रकाश प्रजापत, संदीप जोशी, शिवकुमार शर्मा, लोकेश मेनारिया, केशु शर्मा, सागर पालीवाल आदि उपस्थित थे।

Creative from India to the World